बाड़मेर।
21 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालोतरा जिले के पचपदरा में रिफाइनरी लोकार्पण करेंगे। पीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर बीते कई दिनों से लगातार तैयारी की जा रही है। इन तैयारी के बीच पीएम मोदी की पचपदरा में होने वाली सभा में भीड़ जुटना सबसे बड़ी चुनौती भाजपा और प्रशासन के लिए बन गई है।
इसका मुख्य कारण यह है कि इन दिनों गर्मी का पर भी बढ़ रहा है और सबसे बड़ी बात यह है की आखातीज के दिन बंपर शादियों की सीजन होती है ऐसे में इस दिन पीएम मोदी की पचपदरा में सभा होने की वजह से 2 लाख से अधिक लक्ष्य के साथ भीड़ जुटाना की की जा रही तैयारी किसी अग्नि परीक्षा से काम नहीं है।
पीएम मोदी की सभा में भीड़ जुटाना के लिए भाजपा के नेताओं से लेकर कार्यकर्ता इन दोनों गांव गलियों में पहुंचकर जनसंपर्क कर लोगों को सभा में आने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं लेकिन बावजूद इसके उनके सामने यह चुनौती बनी हुई है। क्योंकि इस दिन यानी 21 अप्रैल को आखातीज (अक्षय तृतीया) का पर्व है और मारवाड़ में इस दिन का विशेष महत्व है। इस दिन को शादियों के लिए सबसे बड़ा अबूझ सावा माना जाता है। इस मौके पर हर गांव में दर्जनों शादियां निर्धारित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग राजनीतिक रैलियों से ज्यादा सामाजिक रस्मों और पारिवारिक कार्यक्रमों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
दूसरे ओर इन दिनों गर्मी का असर तेज हो गया है ओर पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। जिससे दोपहर के समय सड़कें आग उगलती नजर आती हैं। भीषण गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। जिसके चलते भाजपा और प्रशासन के लिए 2 लाख से अधिक भीड़ जुटना बड़ी चुनौती बन गया है।
राज्यमंत्री के.के विश्नोई ने बयान सामने आया है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री का आगमन किसी बड़े उत्सव या शादी के सावे से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह शादी के लिए निमंत्रण दिया जाता है, वैसे ही कार्यकर्ता घर- घर पीले चावल बांटकर लोगों को इस विकास के उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल को क्षेत्र में कई शादियां और सामाजिक कार्यक्रम हैं, लेकिन लोगों के लिए प्रधानमंत्री का आगमन सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का पचपदरा आना खुद में एक बहुत बड़ी शादी और बहुत बड़ा सावा है। लोग पहले पीएम मोदी को सुनने आएंगे, उसके बाद ही अपने घरों को लौटकर अन्य शादी समारोहों में शामिल होंगे। जनता में इस दौरे को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
