बाड़मेर।
किन्नर समुदाय बाड़मेर गादीपति बबीता बाई द्वारा शहर में निर्मित शिव परिवार मंदिर का चौथा पाटोत्सव शुक्रवार को किन्नर समुदाय के द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान हवन यज्ञ सहित कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।
इसके साथ ही पूरे बाड़मेरवासियों के लिए भंडारा ( भोजन प्रसाद) का आयोजन किया गया। इससे पहले ज्योतिषचर्य संतोष शर्मा के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। बाड़मेर गादीपति बबीता , उनके शिष्य किन्नर सोनिया बाई , आरती बाई समेत कई लोगों ने हवन यज्ञ में आहुतियां दी। इसके बाद मंदिर में भगवान शिव की विधिवत रूप से आरती की गई। इस अवसर पर बाड़मेर किन्नर समुदाय गादीपति बबीता बाई ने आशीर्वाद देते हुए बाड़मेर सहित पूरे देश के लिए मंगल कमान की।
सोनिया बाई किन्नर ने बताया कि उनके गुरु बबीता बाई के द्वारा 4 साल पहले शिव परिवार मंदिर का निर्माण करवाया गया था। इसके बाद से हर साल मंदिर की वर्षगांठ के अवसर पर भव्य पाटोत्सव और बाड़मेर वासियों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में बाड़मेर के लोग बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि आज मंदिर में हवन यज्ञ सहित कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कर सभी खुशहाली की कामना की गई। बाड़मेरवासियों के भंडारे प्रसाद का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने पर कहा कि हमारे देश की सैनिकों के लिए दिल से दुआएं करते हैं ओर हम अपनी रगो का खून भी उनके लिए बलिदान कर दे , तो वो भी कम है। उन्होंने कहा हमारे देश के फौजी भाइयों की लंबी उम्र हो ऐसी हमारी दुआएं है। बॉडर पर हमारे फौजी भाई 24 घन्टे मुस्तेद रहते है तभी हम अपने घर मे चैन की नींद सोते हैं। भगवान उन्हें हमेशा स्वस्थ रखें और हमारे देश को ऐसे ही गौरवांवित करते रहे। किन्नर आरती बाई ने सभी के लिए मंगल कामनाएं की।
गौर है कि 4 साल पहले बाड़मेर किन्नर समुदाय गादीपति बबीता बाई ने जीवनभर की जमा पूंजी करीब 40-50 लाख रुपए लगाकर इस भव्य मंदिर का निर्माण करवाया था। इस मंदिर में न केवल किन्नर समुदाय बल्कि 36 कौम के लोग इस मंदिर में आकर पूजा-अर्चना करते हैं।
