बाड़मेर।
राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर बाड़मेर पहुंचे। यहां पर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल सहित कांग्रेस के नेताओं ने अगुवानी करने के साथ ही स्वागत किया। डोटासरा ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार को रिफाइनरी में हुई आगजनी की घटना को लेकर जमकर जुबानी हमला किया।
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में बिल्कुल पोपा बाई का राज है, अपराध बढ़ रहे हैं और बेरोजगार युवा रोजना आंदोलन कर रहे हैं। मीडिया और सोशल मीडिया पर इन्होंने इतना अंकुश लगा दिया है कि अगर कोई भी सरकार के खिलाफ कुछ भी लिखे, उसको थाने या जेल में डाल दो।
डोटासरा ने कहा कि 4 महीने पहले रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे। प्रधानमंत्री के आने 24 घण्टे पहले वहां पर आग लग रही है। डोटासरा ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह किसी जिम्मेदारी है। क्या डबल इंजन की सरकार जनता को परेशान करने के लिए है या काम करने के लिए।
गोविंदसिंह डोटासरा ने कहा कि ईरान और इजरायल युद्ध से पहले रिफाइनरी शुरू हो जाती तो आज हमें पेट्रोल डीजल की कहीं कोई कमी नहीं होती। डोटासरा ने कहा कि बंगाल के चुनाव के बाद महंगाई की मार आएगी और इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी होगी।
डोटासरा ने कहा कि रिफाइनरी आगजनी को चार दिन हो गए हैं लेकिन यह लोग बता ही नही पा रहे है। आग कैसे लगी ? कौन दोषी है.? उन्होंने कहा कि पीएम का कार्यक्रम निरस्त होने के बाद एक युवक ने एक वीडियो डाल दिया। उसके खिलाफ कार्यवाही और थानेदार को सस्पेंड कर रहे हो।
डोटासरा ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सस्पेंड को होना चाहिए क्योंकि प्रदेश में आप अपनी जिम्मेदारी नही निभा पाए। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री पर भी जुबानी हमला करते हुए कहा कि रिफाइनरी उनके जिम्मे आती है। उन्होंने कहा कि मंत्री को पद से बर्खास्त करना चाहिए और मुख्यमंत्री को पद से हटना चाहिए।
डोटासरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमे यह बहुत बड़ी साजिश लग रही है। सभा मे भीड़ का अंदेशा नही हो, इनको कार्यक्रम निरस्त करना हो ओर दुर्भाग्य से यह आग भी लग गई हो। उन्होंने कहा कि कही इन दोनों बातों का आपस मे कनेक्शन तो नही यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। जब देश के प्रधानमंत्री आने वाले हो और रिफाइनरी में आग लगाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
डोनाल्ड ट्रंप के भारत को नरक कहने वाले बयान को लेकर डोटासरा ने कहा पीएम राष्ट्र के नाम चलते चुनाव में संबोधन करोगे , कॉंग्रेस ओर इंडिया गठन बंधन को गालियां देगे लेकिन ट्रंप के खिलाफ एक शब्द नही बोल सकते। उन्होंने ने कहा कि कितने दिनों तक बचोगे।
