बाड़मेर 

राजस्थान में एक बार फिर से सरकारी डोडा पोस्त के ठेके खोलने की मांग शुरू हो गई है। बुधवार को बाड़मेर में बड़ी संख्या में बुजुर्ग ग्रामीण सड़कों पर उतरे और उन्होंने डोडा पोस्त के सरकारी ठेके फिर से खोलने की मांग को प्रमुखता से रखा। बुजुर्ग लोगों का कहना है कि इस उम्र में नशा छोड़ने में वह असमर्थ है ऐसे में सरकार फिर से डोडा पोस्ट के सरकारी ठेके फिर से चालू करे। 

उनका कहना हैं कि डोडा पोस्त के ठेके बंद होने के बाद, डोडा अवैध रूप से ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। जिसके चलते आम आदमी की खरीदने मुश्किल हो गए हैं।


ज्ञापन देने आए बुजुर्ग लोगों का कहना है कि वह पुराने समय से डोडो पोस्ट के आदी है। उम्र कैसे पड़ाव में अब नशा छोड़ने में असमर्थ है। सरकारी डोडा पोस्ट के ठेके बंद होने के बाद इसकी कालाबाजारी बढ़ गई है और इसके दाम आसमान छू रहे हैं जिसके चलते आम आदमी के डोडा पोस्ट खरीदना मुश्किल हो गया है। बुजुर्ग लोगों का साफ कहना है कि उम्र कैसे पड़ा में अब वह बिना डोडा पोस्त के नहीं रह सकते है। डोडा पोस्ट नहीं मिलने की वजह से कई लोग अलग-अलग तरह के नशे कर रहे हैं जिसके चलते उनके घर परिवार बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने बुजुर्ग या पुराने नशेड़ियों को डोडा पोस्त के लिए लाइसेंस जारी करने और सरकारी ठेके खोलने की मांग रखी। इस दौरान बड़ी संख्या में बुजुर्ग बंधाणी मौजूद रहे। 


बता दें कि इससे पहले भी डोडा पोस्ट के सरकारी ठेके खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं। इसके बावजूद अब लगातार ज्ञापन के माध्यम से मांग की जा रही है कि सरकारी डोडा पोस्ट ठेके के खोले जाए।