बाड़मेर
देर रात करीब 1 बजे के पास अचानक बाड़मेर सहित आस पास के इलाकों में तेज गर्जना के साथ ही शुरू हुई बारिश ने मार्च के तापमान में तो गिरावट कर दी पर किसानों की चिंता के साथ ही तापमान बढ़ दिया। क्योंकि अचानक हुई बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। 

बिन मौसम गरजे मेघ किसानों की चिंता बढ़ी

मौसम विभाग ने पूर्व में ही बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया था। जिसके चलते कल बुधवार को दिनभर आसमान में बदल छाए रहे और मौसम में बदलाव होता रहा। पर जैसे ही रात गहरी हुई तो साथ ही अचानक तेज गर्जना के साथ ही बारिश शुरू हो गई। जिसके साथ ही बिजली और तेज हवाओं ने भी अपनी झड़ी लगा दी। फिलहाल बिजली गिरने से हुए नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है

इस बेमौसम की बारिश और तेज गर्जना ने खेत में किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार फसल कटाई के लिए तैयार ही थी पर तेज बारिश ने किसान की पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। 

मार्च का पारा तो गिरा पर किसानों का पारा बढ़ गया।
दरअसल मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे और जिससे पिछले 4 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। पर मार्च के मध्य में ही मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मार्च के तापमान में तो गिरावट कर दी पर किसानों की फसलों के नुकसान ने उनका पारा बढ़ा दिया है। 
इसके साथ ही कल 20 -30 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से आमजन प्रभावित रहा।

फिर से मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आगामी दिनों के लिए भी एलर्ट जारी किया है जिससे बाड़मेर और जैसलमेर प्रभावित रहेंगे। मौसम विभाग ने बारिश के साथ ही ओलावृष्टि का भी एलर्ट जारी किया है। 
विभाग ने किसानों को अपनी फसल की सुरक्षा की सलाह भी दी है।