बाड़मेर




बाड़मेर बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक संदिग्ध पाक नागरिक की 26 साल के युवक को पड़ा है। बीएसएफ ने युवक से पूछताछ के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। गुरुवार दोपहर को युवक को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर लाया गया है। जहां पर तमाम सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर सीमा पार कर भारत आने के पीछे क्या कुछ उसका मकसद है। 

बताया जा रहा है कि युवक की सगाई हूए काफी साल हो गए है लेकिन सुसराल वाले शादी नही कर रहे थे इस बात से नाराज होकर भारत आ गया। हालांकि इस बात की आधिकारिक तौर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं है। 


भारत पाक सीमा से सेट बाड़मेर बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा पार से आए एक संदिग्ध युवक को धर दबोचा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने जानकारी देते हुए बताता कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बॉर्डर पर से आए एक संदिग्ध पाक नागरिक को पड़ा है। इसके बाद बीएसएफ और पुलिस ने मौके पर उसे पूछताछ की पूछताछ के बाद बीएसएफ ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जीआईसी के लिए उसे बाड़मेर लाया गया है जहां पर तमाम सुरक्षा एजेंसियां उसे पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि 26 वर्षीय मोहम्मद आवेश पुत्र हजूर खान निवासी मीठी जिला पाकिस्तान निवासी के रूप में पहचान की गई है।

बीएसएफ ने बॉर्डर इलाके में स्वरूपे का तला गाँव के पास इसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह पाकिस्तान से आया यह संदिग्ध युवक है। सीमा पार कर भारत क्यों ? आया है इसका क्या मकसद है ? इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को इसके पास से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसी युवक से पूछताछ करने में जुटी हुई है ऐसे में पूछताछ के बाद ही विस्तार से कुछ बताया जा सकता है। कि भारत आने के पीछे आखिर क्या कुछ उसका मकसद है।