बाड़मेर।

जिले के बायतु भोजासर में पिछले 78 दिनों से हाई टेंशन विद्युत ट्रांसमिशन लाइनें के मुआवजे की मांग को लेकर किसान।धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को किसानों का प्रतिनिधि मंडल बाड़मेर जिला मुख्यालय पर प्रशासन से वार्ता के लिए पहुंचा। कम्पनी अधिकारियों , प्रशासन और किसानों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता के सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए। 

इसके बाद किसानों के प्रतिनिधि मंडल में शामिल जालाराम पालीवाल , जोगाराम भोजासर और भूराराम साउ ने जिला मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखते हुए बताया कि कम्पनी अधिकारियों , प्रशासन के साथ आज वार्ता हुई थी लेकिन उसमें कोई निर्णय नहीं हो पाया है। क्योंकि इनका रवैया पहले दिन जैसा ही था उसमें कोई बदलाव नहीं था बल्कि उल्टा किसानों को धमकाने का भाव अंदाज नजर आ रहा है। किसानों ने भी इस बात को साफ किया कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक उनका धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा।

किसानों के अनुसार यह लाइन बिजली उत्पादन बिजली ट्रांसफर सब वाणिज्य कार्य है। ऐसे में किसानों को मुआवजा भी बायतु तहसील की वाणिज्यिक रेट से ही दिया जाए। किसान के खेत के पेड़ पौधों का आकलन कर उनका भी मुआवजा दिया जाए , क्योंकि वह किसान के आय के स्रोत है। कार्य शुरू होने से पहले एक मुश्त में मुआवजा की राशि दी जाए। जिन किसानों के खेतों से विद्युत लाइन गुजर रही है उनका उचित बीमा पीढ़ी दर पीढ़ी किया जाए। इसके साथ जिन किसानों के खेत में पल नहीं है वह सिर्फ कॉरिडोर यह उन्हें लाइनमेन 5 हजार मीटर के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। इसके साथ प्रभावित किसानों के घर से अलग 200 मीटर के दायरे में मकान या अन्य कोई निर्माण कार्य का भी अलग से मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा य5दि कोई किसान भूमिहीन हो रहा है तो उस लाइन की दिशा को बदली जाए।

किसानों का कहना है कि पिछली 78 दिनों से भोजासर पंचायत मुख्यालय पर धरना जारी है। किसानों के साथ अन्याय नही किया जाए उनकी मांगों का उचित समाधान किया जाए। किसानों ने यह भी साफ किया कि वो डरने वाले नही है,  जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा