टी20 वार्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खिताबी मैच खेला जायेगा। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले फाइनल से पहले ICC ने "प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट" 8 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट जारी कर दी है।
ICC के इस नॉमिनेशन में भारत के संजू सैमसन का भी नाम शामिल है। सैमसन ने इस टूर्नामेंट में महज 4 मैच खेले हैं। लेकिन, इस टूर्नामेंट में 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 232 रन बनाए है। भारत के पिछले दोनों मुकाबलों में संजू सैमसन 97* और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन बनाकर "प्लेयर ऑफ द मैच" भी रहे।
प्लेइंग 11 में नहीं मिल रहा था मौका
टी20 वर्ल्ड कप जब शुरू हुआ था तो इंडिया की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन का नाम तक नहीं था। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ही ओपनिंग करने उतरते थे। तिलक वर्मा को तीसरे नंबरकर भेजा जाता था। नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक शर्मा की तबीयत बिगड़ गई थी। इसी वजह से उनकी जगह संजू सैमसन को को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया। संजू पहले मैच में 8 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो गए।
अभिषेक शर्मा जब फिट होकर लौटे तो संजू सैमसन को फिर प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया गया। पाकिस्तान, नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ संजू सैमसन बेंच पर ही रहे। सुपर -8 में भारत ने अपना पहला मैच गंवा भी दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम मैनेजमेंट ने रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन को मौका ही नहीं दिया बल्कि, संजू से ओपनिंग भी कराई।
दूसरे मैच में बनाए 24 रन, अगले दो मैच में रहे प्लेयर ऑफ द मैच
जिम्बाब्वे के खिलाफ वापसी करते हुए संजू सैमसन ने 24 रन की छोटी पारी खेली। अगला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ था और ये मुकाबला पूरी तरह से नॉकआउट की तरह था। इसी मैच के संजू ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी दिखाते हुए नाबाद 97* रन बनाए और भारत को 197 रन चेज करवाकर जीत दिलाई। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल के मुकाबले में संजू सैमसन ने सर्वाधिक 89 रन बनाकर भारत को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया। साथ ही 4 मैचों में संजू सैमसन 16 छक्के लगा चुके है।
पाकिस्तान के साहिबजादा के सबसे ज्यादा रन
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक 383 रन बनाए है। इसमें 2 शतक भी शामिल है। किसी एक टी20 वर्ल्ड कप में किसी अकेले प्लेयर्स द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है। यह बात अलग है कि पाकिस्तानी टीम के प्लेयर्स का उन्हें साथ नहीं मूलं इस वजह से पाकिस्तानी टीम नॉकआउट राउंड में एंट्री नहीं कर पाई।
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट में किसकी कैसी परफॉर्मेंस ?
1. विल जैक्स (इंग्लैंड) ; विल जैक्स ने इस वर्ल्ड कप में 226 रन बनाकर 9 विकेट भी झटके है। इस लिहाज से उनका प्रदर्शन काफी करिश्माई रहा है।
2. लुंगी एनगिडी (साउथ अफ्रीका) ; इस टूर्नामेंट में 12 विकेट लेकर एनगिडी अफ्रीका के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे है।
3. ऐडन मार्करम (साउथ अफ्रीका) ; ऐडन मार्करम ने अफ्रीका के लिए कप्तानी पारी खेलते हुए 286 रन बनाए।
4. रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड) ; 128 रन के साथ 11 विकेट लेकर अपनी टीम के लिए रीढ़ की हड्डी बनें।
5. टिम साइफर्ट (न्यूजीलैंड) ; साइफर्ट ने अपनी टीम के लिए इस टी20 वर्ल्ड कप के 274 रन जोड़े हैं। दो बार प्लेयर ऑफ द मैच रहते हुए न्यूजीलैंड को फाइनल तक पहुंचाया। साइफर्ट ने इस टूर्नामेंट में 3 बार फिफ्टी लगाई है।
6. शेडली वान शाल्डविक (अमेरिका) ; उन्होंने अपनी टीम के लिए 4 मैच के 13 विकेट लिए। जो अब तक के टूर्नामेंट में टॉप विकेट टेकर रहे।
एक्सपर्ट तय करेंगे "प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट"
ICC ने टॉप 8 प्लेयर्स की शॉर्टलिस्ट जारी कर उनकी वोटिंग शुरू कर दी है। फैंस आईसीसी की वेबसाइट पर जाकर अपने फेवरेट प्लेयर के लिए वोट कर सकते हैं। फैंस वोटिंग के अलावा ICC पैनल में शामिल क्रिकेट एक्सपर्ट्स और कमेंटेटर के वोट के आधार पर तय होगा कि "प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट" कौन होगा ? फाइनल मुकाबले के बाद ही रिजल्ट डिक्लेयर किया जाएगा।
