बालोतरा
पुलिस द्वारा ऑपरेशन विष भंजक के चलते बालोतरा जिले की समदड़ी पुलिस ने दो एमडी तस्करों को 3.3ग्राम एमडी सहित धर दबोचा। जिसमें पुलिस ने उनके द्वारा सप्लाई के लिए उपयोग में ली जा रही स्कूटी भी जब्त की।

इन दिनों बाड़मेर सहित बाड़मेर से जुड़े जिले नशा माफियों के हब बनते जा रहे हैं। जहां नशे के सौदागर शहरों से दूर सुनसान जगहों पर अपनी नशे की फैक्ट्रियां लगाकर नशे जैसा जहर पैदा कर रहे हैं जो आज के युवा को अपनी आगोश में ले रहा है। जिसे लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है और इस नशे को जड़ से उखाड़ कर फेंकने के लिए नए नए अभियान चलाकर इन फैक्ट्रियों को नष्ट कर रही है। 
 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बालोतरा पुलिस अधीक्षक रमेश ने बताया कि ऑपरेशन विष भंजक के तहत समदड़ी पुलिस ने रीको एरिया में नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू की इसी दौरान ही एक स्कूटी पर सवार दो लोग नाकाबंदी और पुलिस को देखकर हड़बड़ा गए और पुलिस से भागने लगें पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें वही धर दबोचा। 

सूत्रों के अनुसार पुलिस जांच में जिन दो लोगों को स्कूटी सहित पकड़ा गया उनके नाम विरधाराम और दिलीप है। पुलिस ने उनके खिलाफ NDPS act तहत् मामला दर्ज करते हुए अपनी कार्यवाही शुरू की । जिसमें से विरधाराम के खिलाफ पहले से ही एक NDPS act तहत् मामला दर्ज है।