बाड़मेर SP नरेंद्रसिंह मीना का देर रात राजस्थान सरकार द्वारा हनुमान गढ़ ट्रांसफर करते हुए अजमेर के SP नरेंद्रसिंह को बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।
दरअसल सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार देर रात राजस्थान सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेर बदल करते हुए करीब 64 IPS अफसरों का तबादला किया। जिसमें बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना का हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक पद पर तबादला करते हुए बाड़मेर पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी अजमेर पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह को सौंपकर उनका तबादल बाड़मेर किया गया है। आज से बाड़मेर के नए SP होंगे नरेन्द्र सिंह जो साल 2013 के IPS हैं। और बाड़मेर तबादले से पूर्व अजमेर GRP SP के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
निवर्तमान बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना का फरवरी 2024 में बाड़मेर पुलिस अधीक्षक के तौर पर तबादला हुआ था। करीब 2 साल से अधिक समय तक मीना बाड़मेर पुलिस कप्तान के रूप में बाड़मेर रहे इसी बीच इन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए बाड़मेर जिले में कई बड़ी कार्यवाहीया की जिसमें एमडी जैसे मादक पदार्थ भी आते हैं। इन्होंने कई बड़ी कार्यवाहीया करते हुए करीब आधा दर्जन से अधिक ड्रग्स फैक्ट्रियां पकड़ी है।
