एसपी के निर्देश पर तुरंत कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। मौके पर एएसपी नितेश आर्य सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने पूरे परिसर में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया। कोर्ट रूम, गलियारों और आसपास के हर हिस्से की बारीकी से जांच की गई।
करीब डेढ़ घंटे तक चले इस सर्च ऑपरेशन के दौरान जज, वकील, कर्मचारी और आम लोगों को बाहर रखा गया। हालांकि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और कोर्ट परिसर में दोबारा आवाजाही शुरू कर दी गई।
एएसपी नितेश आर्य ने बताया कि धमकी भरा मेल हाईकोर्ट को भेजा गया था, जिसमें जिला एवं सेशन न्यायाधीश को भी सीसी में रखा गया था। इससे पहले भी इस तरह के धमकी भरे मेल तमिलनाडु से आए थे। इस बार भी मेल के स्रोत की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती:
धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी सतर्कता के साथ जांच की। हर कोने की तलाशी ली गई ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।
पुलिस की अपील:
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस तरह की किसी भी संदिग्ध सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। घबराने की जरूरत नहीं है, पुलिस पूरी तरह सतर्क और आपकी सुरक्षा के लिए तैयार है।
