जोधपुर में एक कॉलेज स्टूडेंट ने मामूली बात पर सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल के साथ बीच सड़क पर बेरहमी से मारपीट की।
राजस्थान में भीषण गर्मी के चलते बाड़मेर में तापमान 46 डिग्री पार पहुंच गया है, जबकि जोधपुर और कोटा भी रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं।
पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के दौरान कई जगह हिंसा, भाजपा उम्मीदवारों पर हमले, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और EVM खराब होने की घटनाएं सामने आई हैं।
बाड़मेर में मंगलवार रात आसमान में तेज रोशनी का गोला दिखने से लोगों में डर फैल गया। करीब 15 मिनट तक दिखाई देने वाली इस घटना को लेकर उल्कापिंड या मिसाइल की आशंका जताई गई
जैसलमेर के मोहनगढ़ क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती के शव घर में मिले। महिला के चांदी के कड़े गायब हैं, जिससे लूट के इरादे से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
बाड़मेर में कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा और सख्त नियमों के बीच आयोजित हुई। अभ्यर्थियों को एंट्री से पहले गहन जांच से गुजरना पड़ा
बालोतरा के कनाना गांव में पति ने नशे में पत्नी की कुल्हाड़ी और लकड़ी से हत्या कर शव डाक बंगले की छत पर फेंक दिया। पुलिस ने तीन दिन में आरोपी को जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया।
निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा में कटौती कर केवल एक पीएसओ कर दिया गया है। इस फैसले के बाद सियासी बहस तेज हो गई है कि यह प्रशासनिक निर्णय है या सरकार के खिलाफ मुखरता की वजह से लिया गया कदम।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा में HPCL पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए विशाल सभा की तैयारी चल रही है
बाड़मेर डीएसटी टीम ने 7 महीने से फरार 15 हजार के इनामी आरोपी देवाराम को उसके गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी हनुमानगढ़ पुलिस को वांछित था और उसके खिलाफ शराब तस्करी व मारपीट के मामले दर्ज हैं।
बाड़मेर में एक रोडवेज बस का ड्राइवर अचानक गिरने से बस बेकाबू हो गई, लेकिन कांस्टेबल जेठाराम ने स्टेयरिंग संभालकर बस को सुरक्षित रोक दिया
बाड़मेर के सेड़वा क्षेत्र में एक 24 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला। पैर जमीन को छूने के कारण पीहर पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।
राजस्थान शिक्षा विभाग ने सवाई माधोपुर के कुंडेरा थाना क्षेत्र में दर्ज दहेज प्रताड़ना केस और गलत शपथ-पत्र देने के आरोप में राजनीति विज्ञान के लेक्चरर दीपक कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया है।
बाड़मेर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में 20 फर्मों के खाद्य सैंपल अमानक पाए गए। कोर्ट ने इन पर 17.96 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। घी, दूध, तेल, नमकीन और पनीर के सैंपल फेल हुए।
पाली के मंडिया रोड स्थित आगम टेक्सटाइल फैक्ट्री में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। आग ने हजारों कपड़े के धानों को अपनी चपेट में ले लिया।
बालोतरा में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.29 क्विंटल डोडा-पोस्त से भरी बिना नंबरी स्कॉर्पियो जब्त की। हाईवे पर कीलें बिछाकर गाड़ी रोकी गई, लेकिन तस्कर अंधेरे में भागने में सफल रहे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
भारतीय रेलवे के कई स्टेशन अपनी अनोखी विशेषताओं के लिए मशहूर हैं। इनमें हावड़ा जंक्शन सबसे खास है, जहां प्लेटफॉर्म के बीच से गुजरने वाली सड़क के जरिए कार और बाइक सीधे ट्रेन तक पहुंच सकती हैं।
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते भारत में पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 तक महंगा हो सकता है। फिलहाल कीमतें स्थिर रखने से तेल कंपनियां भारी नुकसान में हैं। पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव के बाद दाम बढ़ने की संभावना जताई गई है।
बाड़मेर में भीषण गर्मी ने हालात गंभीर बना दिए हैं। 41.8°C के साथ यह प्रदेश का सबसे गर्म जिला बन गया है
बांसवाड़ा में BAP नेता अशोक निनामा के भाई अनिल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है।