पाली 
पाली जिले के औद्योगिक नगर थाना अंतर्गत एक पोश कॉलोनी में हुए सामुहिक सुसाइड ने वहां के रहवासियों को हैरत में डाल दिया है। जिसमे एक मां और दो बेटो ने सामुहिक सुसाइड किया है। 

दरअसल सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पाली की पोश कॉलोनी में जब पुलिस ने एक घर का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो बड़े बेटे नरपत (34) का शव पंखे से लटका मिला वही मां शांति देवी (59) और छोटे बेटे रघुवीर (26) का शव फर्श पर पड़े थे। और दोनों शवों के पास जहर की बोतल भी मिली। 

बड़े बेटे की बीमारी से परेशान था परिवार
नरपत के मौसेरे भाई लक्ष्मण ने बताया कि नरपत एक ऑयल कंपनी में काम करता था। उसके शरीर पर जगह जगह घाव हो गए थे इसलिए नरपत ने नौकरी छोड़ दी थी। और घर पर ही रहने लगा था। और नरपत के पिता मांगीलाल की आज से करीब दो साल पहले ही हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। और अब पूरे परिवार के सामूहिक सुसाइड ने सबको चौका दिया है। 

सुसाइड नोट में लिखा था कि...
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें बीमारी के कारण यह कदम उठाना बताया गया है। 

औद्योगिक नगर थाना प्रभारी निरमा बिश्नोई ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। प्रथमतया मामला सामूहिक सुसाइड का दिख रहा है। बाकी जांच रिपोर्ट आने पर ही मालूम पड़ेगा।