बाड़मेर।
कल 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इससे एक दिन पहले सोमवार दोपहर को अचानक आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। रिफाइनरी की एक यूनिट में अचानक आग लगने के बाद धुएं के काले गुब्बारे आसमान में दूर-दूर तक दिखाई दे रहे हैं। आगजनी की घटना के बाद हड़काम मच गया मौके पर रिफाइनरी के अधिकारी और प्रशासन के आलाधिकारी पहुंचे है। वही दमकल और फायर सेफ्टी सिस्टम के जरिए आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए हैं।
पीएम मोदी के पचपदरा में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी तैयारी की समीक्षा के लिए पचपदरा में दौरे पर आने का कार्यक्रम है। इससे पहले रिफाइनरी में आज दोपहर में अचानक भीषण आग लग गई। इसके बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम और दमकल की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किया। सूचना पर रिफाइनरी और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। आग लगने के कारणो का अब तक पता नहीं चल पाया है।
रिफाइनरी में आगजनी की इस घटना को लेकर बायतु विधायक हरीश चौधरी ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि पचपदरा रिफायनरी में आगजनी के दुखद समाचार प्राप्त हुए हैं। चौधरी ने ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करते हुए प्रशासन व HRRL मैनेजमेंट से अपील कर कहा कि इस आगजनी को बुझाने के त्वरित इंतज़ाम करते हुए जानमाल के नुक़सान को रोकने हेतु आवश्यक प्रयास किए जाएँ। इसके साथ ही हरीश चौधरी ने सभी कर्मचारी ऐसे समय में संयम बरतें ओर प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।
पचपदरा रिफाइनरी के सोमवार दोपहर को अचानक एक यूनिट में आगजनी की घटना सामने आई है। आगजनी के बाद से धुएं के गब्बर दूर-दूर तक आसमान में दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने के प्रयास किया जा रहे हैं।
