राजस्थान में अंतरजातीय विवाह को लेकर घमासान मच गया है। जिस तरह जमाने के साथ वक्त बदल रहा है और जाति के बंधन टूट रहे हैं। इसको लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपनी पीड़ा जाहिर की थी।
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के भाई और खींवसर से विधायक रहे नारायण बेनीवाल के बेटे के सेना में लेफ्टिनेंट बनने की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे हनुमान बेनीवाल ने समाज के बंधुओं को देखकर अपनी पीड़ा जाहिर कर दी।
मैं नहीं करता समर्थन ; बेनीवाल
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि "मैं अंतरजातीय विवाह के खिलाफ नहीं हूं। जो कर रहे हैं ये उनकी मर्जी। लेकिन, मैं इसका समर्थन नहीं करता।" बेनीवाल ने कहा कि बड़े लोग दूसरी जातियों में विवाह कर लेते हैं और गरीब आदमी जीमण और डांस करने में ही रह जाता है।
इनको कौन अध्यक्ष मानेगा ; बेनीवाल
हनुमान बेनीवाल ने समाज के अध्यक्ष राजाराम मील का उदाहरण देते हुए कहा कि "उनके परिवार के युवाओं ने दूसरे समाज में शादी कर ली। ये विडंबना है, इनको अध्यक्ष कौन मानेगा ?" समाज के लोगों से बेनीवाल ने कहा कि "ऐसे लोगों को आइकन मत मानना।"
राजाराम मील ने दी तीखी प्रतिक्रिया
बेनीवाल के इस बयान पर राजाराम मील ने भी तीखी प्रक्रिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि "उनकी बातें बेतुकी और बेहूदा है। वे अफीम खाकर घूमते है। उनकी बात पर मैं चर्चा ही नहीं करना चाहता।
