बाड़मेर
बाड़मेर जिले के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। भाटी की सुरक्षा में तैनाद सुरक्षा कर्मियों की संख्या में भारी कटौती की गई है। जहां पहले भाटी की सुरक्षा में पीएसओ सहित कूल चार सुरक्षाकर्मी तैनात थे, लेकिन अब सिर्फ एक पीएसओ को छोड़कर अन्य 3 सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है।
सिक्योरिटी हटाए जाने को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की प्रतिक्रिया सामने आई है। भाटी ने कहा कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोय। ओरण सहित जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहेंगे।
विधायक रविंद्र सिंह भाटी के पास पहले एक सुरक्षा घेरा था जिसमें कुल 4 सुरक्षाकर्मी शामिल थे। इस व्यवस्था में 1 परमानेंट पीएसओ और 3 एडिशनल पीएसओ थे। ऐसे में अब तीनों अतिरिक्त पीएसओ को वापस लाइन बुला लिया है अब विधायक की सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल एक गनमैन के भरोसे रह गई है।
इस विषय पर भाटी का कहना है कि सुरक्षाकर्मियों को मैसेज मिला था कि उन्हें वापिस पुलिस लाइन तबल किया। इसका कारण पूछने पर उनका कहना था सिक्योरिटी हटाई गई। भाटी ने कहा उन्हें (सरकार) जो ठीक लगे वो करे।
भाटी ने बताया कि जोधपुर एक दो गैंगस्टर पकड़ गए थे उसके बाद सिक्युरिटी बढ़ाई गई थी। सुरक्षा हटाए जाने पर पर कहा कि इसके कई कारण होते है। भाटी ने स्पष्ट किया कि सिक्योरिटी चाहे रहे या ना रहे ओरण ओर इस क्षेत्र से जुड़े मुद्दे उठाते रहेगे।
उन्होंने कहा कि जनता मालिक है और जनता से जुड़ा कोई भी विषय उठाते रहेंगे। इस साथ ही भाटी ने कहा कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोय। यह लोग (जनता) हमारे हैं और इन्होंने जिम्मेदारी दी है ओर हम अपने कर्तव्य की पालना करेगे।
