बाड़मेर ।

जिले के फागलिया पंचायत समिति के विवाह समारोह में स्वर्गीय चूतरसिह चौहान फागलिया परिवार ने समाज के सामने सादगी और संस्कार की मिसाल पेश करते हुए पुत्र ईश्वर सिंह चौहान की शादी खेजड़ियाली गिड़ा गांव निवासी चंदन सिंह सोढ़ा की पुत्री की वहाँ पर टीका दस्तूरी के रूप में दिए गए पाँच लाख इक्यावन हजार पाँच सौ पाँच रुपये वापस लौटा दिए। परिवार ने केवल 500 रुपये का सुगुन स्वीकार कर यह संदेश दिया कि रिश्ते पैसों से नहीं, बल्कि प्रेम और सम्मान से मजबूत होते हैं। 

भोमसिंह सुंदरा ने बताया कि इस फैसले की समारोह में मौजूद लोगों ने खूब सराहना की। परिवार के मुखिया ने कहा कि शादी एक पवित्र बंधन है और इसे दिखावे या आर्थिक बोझ का माध्यम नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने समाज से अपील की कि शादी-ब्याह में फिजूलखर्ची और लेन-देन की परंपराओं को कम कर सादगी को अपनाया जाए।

समारोह में मौजूद लोगों ने इस कदम को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे उदाहरण समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करेंगे। सोशल मीडिया पर भी इस पहल की चर्चा हो रही है और लोग परिवार की सोच की प्रशंसा कर रहे हैं।