बाड़मेर।

राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर में आयोजित विराट भारत सम्मेलन तथा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम गर्जना 2026 का मुख्य केन्द्र बिन्दू सुसंस्कृत, सुरक्षित, समृद्ध भारत थीम पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम.बी.एम. विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलगुरू प्रो. अजय कुमार शर्मा ने शिरकत की। इंजीनियरिंग महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संदीप रांकावत द्वारा उनका स्वागत किया गया। 

इसके साथ ही महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ अत्यंत गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विष्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. अजय कुमार शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। 

विषिष्ट अतिथियो में भारतीय सेना के ब्रिगेडियर संदीप कालरा एवं वायुसेना विंग कमाण्डर देवेन्द्र पाण्डे, मधुकर जन चेतना न्यास के अध्यक्ष मनोहरलाल बंसल तथा एम.बी.एम. विष्वविद्यालय जोधपुर डीन जयश्री वाजपेयी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। अतिथि देवो भवः की अभिकल्पना को साकार करते हुए अतिथिगणों का भारतीय परम्परा पंचोप्चार परिधान, पात्र, पुष्प, फल, ग्रन्थ आदि भेंट कर सम्मान किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही संपूर्ण परिसर उत्साह और उल्लास से भर उठा। 

विराट भारत सम्मेलन मे हर दिन की भांति महाविद्यालय में आर्मी बैण्ड द्वारा राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत तथा देशभक्ति की धुनो को बजाया गया तथा भारतीय सशस्त्र सेना आदि की आयुध प्रदर्शनी, कैरियर गाईडेंस मेला, नवाचार एवं स्टार्टअप प्रदर्शनी, का आयोजन हुआ एवं महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, लोकगीत संगीत, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नाटक आदि का आयोजन किया गया जिसमे छात्र-छात्राओं द्वारा बढ-चढ कर भाग लिया गया। इस आयोजन में तकनीकी प्रदर्शनी नवाचार मॉडल, स्टार्टअप के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्र भावना का संगम हुआ है।

राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर में निरन्तर चल रहे वार्षिकोत्सव ‘‘गर्जना 2026‘‘ कार्यक्रम मे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संदीप रांकावत द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की शैक्षणिक, शोध एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। प्राचार्य ने अपने संबोधन में महाविद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया कि संस्थान ने शिक्षा, नवाचार, तकनीकी विकास एवं छात्र उपलब्धियों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में छात्रों की सफल भागीदारी तथा उत्कृष्ट परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस कार्यक्रम की निरन्तरता मे एम.बी.एम. विष्वविद्यालय जोधपुर के कुलगुरू महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब हम अपनी संस्कृति और मूल्यों को संजोते हुए आधुनिकता की ओर अग्रसर हों। 

इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से थीम को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य एवं अन्य अतिथियों ने मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखा गया। 



कमल पंवार प्राचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर ने मुख्य अतिथि, तथा विशिष्ट अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा प्राचार्य पंवार ने कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।