बाड़मेर

सवारियों से भरी रोडवेज बस हुई बेकाबू , देवदूत बन पुलिस कांस्टेबल ने थामा स्टेरिंग


बाड़मेर जिले के सदर थाना इलाके में गुरुवार को एक रोडवेज बस उसे वक्त बेकाबू हो गई जब आगे चल रही पिकअप गाड़ी ने अचानक ब्रेक ने दिया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और चालक भी सीट से नीचे बस में गिर गया। इसके बाद बस में सवार लोगों में अफरा तफरी मच गई। 

इस दौरान बस में मौजूद पुलिस कांस्टेबल जेठाराम देवदूत बनकर सामने आए और उन्होंने गाड़ी का स्टेरिंग अपने हाथ में थमते हुए कड़ी मशक्कत के बाद सवारियों से भरी बस को एक सुरक्षित स्थान पर रोक दिया। पुलिस कांस्टेबल जेठाराम की सूझबूझ के चलते कई लोगों की जिंदगी बच गई।जेठाराम की बहादुरी के लिए बाड़मेर- जैसलमेर के सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, राज्य मंत्री के.के बिश्नोई ओर पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया और फोन कर तारीफ की। 


पुलिस कांस्टेबल जेठाराम ने बताया कि वह धनाऊ थाने में चालक के पद पर कार्यरत है। गुरुवार सुबह बाड़मेर से रोडवेज बस में सवार होकर धनाऊ के लिए जा रहे थे। इस दौरान सदर थाना क्षेत्र के बलाऊ फांटे के पास रोडवेज बस के आगे चल रही पिकअप गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे रोडवेज बस बेकाबू हो गई। इस दरमियान बस चालक सीट से बस में नीचे गिर गया। बस में करीब 40-50 सांवरिया सवार थी ज्यादातर महिलाएं थी। इस घटना के बाद वह चिकनी चिल्लाने लगी जैसे-तैसे उन्हें समझा कर शांत करवाने के साथ ही तुरंत बस की ड्राइवर सीट पर पहुंच कर स्टेरिंग को अपने हाथ में लिया और जैसे तैसे करके बस सुरक्षित रोक दिया। 


उन्होंने बताया की खुशी है कि बस में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आए हालांकि ड्राइवर को जरूर चोट आई है। जेठाराम के अनुसार कई नेताओं ने फोन पर और सोशल मीडिया के माध्यम से इस कार्य के लिए प्रशंसा की है।