बाड़मेर ।

जिले में एक 30 वर्षीय युवक के साथ कुकर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक के साथ उसके चचेरे भाईयो ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इसके साथ आरोपियों ने वीडियो भी बनाए, जो कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उक्त मामले को गंभीरता के लेते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस में पीड़ित का मेडिकल मुआयना करवाने के साथ ही मामले में शामिल अन्य आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है। 



पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़ित का मेडिकल करवाकर बयान दर्ज किए गए। घटना स्थल का भी मुआयना किया। जांच में सामने आया कि आरोपी और पीड़ित सभी शादीशुदा है। शुरुआती जांच के आधार के आधार पर तीन जनों को गिरफ्तार किया है।


बाड़मेर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि जिले के धनाऊ थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। धनाऊ थाना पुलिस को पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बताया गया है कि युवक अपने घर से खेत जा रहा था। इस दौरान नामजद आरोपियों ने बीच रास्ते मे पहले अपहरण और फिर कुकर्म किया। उन्होंने बताया कि यह घटना 3 साल पहले की है लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हुए हैं। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद इसे गम्भीरता से लिया गया। पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर धनाऊ थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 3 आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है , उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल 7 आरोपी है। जिसमें से पुलिस ने मंगलवार को 3 आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।