बालोतरा
बालोतरा पुलिस ने हत्या के सनसनीखेज मामले का किया खुलासा, जानिए क्या है पूरा मामला
बालोतरा पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार करने के साथ ही विधि के विरूद्ध संघर्षरत एक किशोर को पुलिस संरक्षण में लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार युवक लोगो मे महिला को अपनी पत्नी बताकर परेशान कर रहा था। जिसके चलते आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
दरसअल 09 मार्च 2026 की शाम को गिड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव मलवा में एक व्यक्ति की टांके में गिरने से मृत्यु हो गई है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची तथा मृतक सुरेश पुत्र पारसराम, जाति भील, निवासी मलवा चारणान के शव को पानी के टांके से बाहर निकलवाकर मोर्चरी रूम, सीएचसी गिड़ा में रखवाया गया।
उक्त घटना के संबंध में प्रार्थी जालाराम पुत्र नारायणराम ने गिड़ा थाने में लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि उनके भतीजे सुरेश पुत्र पारसराम की रात्री में टांके में डालकर हत्या किए जाने का संदेह है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संदिग्ध चैनाराम, उसकी पत्नी कमला एवं पुत्री शांति से गहन एवं सूक्ष्म पूछताछ की गई। पूछताछ में यह बात सामने आई कि मृतक सुरेश बार-बार फोन कर शांति को परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं, शांति उसकी पत्नी नहीं होने के बावजूद भी मृतक सुरेश गांव में तथा उसके परिजनों के समक्ष उसे अपनी पत्नी बताता था। जिससे शांति एवं उसके परिवार में गहरा आक्रोश एवं विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।
कई बार समझाने एवं मना करने के बावजूद भी मृतक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।
आरोपी अर्जुन कुमार, उसकी पत्नी आरोपीया शांति एवं विधि के विरुद्ध संघर्षरत एक किशोर ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम देने की साजिश रची। इसके बाद 08 मार्च की मध्यरात्रि को शांति ने सुरेश को मिलने के बहाने घर से बाहर पानी के टांके के पास बुलाया गया।
जहां पूर्व नियोजित योजना के तहत तीनों ने मिलकर सुरेश को पकड़कर जीवित अवस्था में टांके में डाल दिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार आरोपियों वारदात को अंजाम देने स्वीकार किया। जिस पर उन्होंने 03 अप्रैलको पूछताछ उपरांत आरोपी अर्जुन कुमार एवं आरोपीया शांति को विधिवत फर्द गिरफ्तारी के माध्यम से गिरफ्तार किया गया तथा विधि के विरुद्ध संघर्षरत किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया।
आरोपी अर्जुन कुमार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। बाद पूछताछ अनुसंधान के आरोपी अर्जुन कुमार एवं आरोपीया शांति को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया तथा विधि के विरुद्ध संघर्षरत किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा रमेश कुमार ने बताया कि जिले के थाना गिड़ा में दर्ज हत्या के प्रकरण में दिए गए दिशा-निर्देशानुसार हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं विकास कुमार आरपीएस, वृताधिकारी पचपदरा के सुपरवीजन में दलपतसिंह थानाधिकारी गिड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रात्रि में मृतक सुरेश को जिंदा पानी के टांके डालकर हत्या करने के आरोपी अर्जुन कुमार, उसकी पत्नी आरोपिया शांति को गिरफ्तार करने व विधि के विरूद्ध संघर्षरत एक किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया जाकर हत्या के प्रकरण का खुलासा करने में सफलता हासिल की है।
