बाड़मेर

बाड़मेर में बेखौफ बदमाशों ने डेढ़ दर्जन से अधिक लग्जरी गाड़ियों में की तोड़फोड़

बाड़मेर शहर के जैन मोहल्ले में बेखौफ बदमाशों ने बीती रात एक के बाद एक करीब डेढ दर्जन लग्जरी गाड़ियों के शीशे तोड़ की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस उपाधीक्षक रमेश कुमार शर्मा मय टीम के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।



दरअसल बाड़मेर शहर जैन न्याति नोहरे की गली , चार नंबर स्कूल मार्ग सहित आसपास की चार से पांच गलियों बीती रात अज्ञात बदमाशों ने उत्पाद मचाते हुए एक के बाद एक करीब डेढ दर्जन लग्जरी गाड़ियों के शीशे तोड़ने की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब लोगों ने देखा तो उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे टूटे हुए होने के साथ ही गाड़ी में तोड़फोड़ की हुई थी। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय जोगेश सराफ का कहना है कि जैन मोहल्ले में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने घर के आगे खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की है। मोहल्ले की चार-पांच गलियों में खड़ी 15-16 लग्जरी गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। इस घटना के बाद से लोगों में खासी नाराजगी है और पुलिस प्रशासन से लगातार इस मामले में खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

बाड़मेर उपाधीक्षक रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि जैन मोहल्ले में घर के आगे खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूटने की घटना सामने आई है। वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे हैं। इस मामले को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी पुलिस खंगाने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।