बाड़मेर


जिले के ग्रामीण थाना इलाके में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां कार और पिकअप गाड़ी के बीच भीषण भिड़ंत में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पिकअप में सवार घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।


घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ओर उपाधीक्षक रमेश कुमार शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी जुटाई।इसके साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


दरअसल मंगलवार दोपहर को ग्रामीण थाना इलाके में नेशनल हाईवे 68 पर हरसाणी फटा और जालीपा सड़क मार्ग पर कर और पिकअप गाड़ी में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। भीषण भिड़ंत के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुँची। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों में कुल पांच लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। इसमें कार में सवार एक महिला व मासूम बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि पिकअप गाड़ी में सवार एक घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है पुलिस उनके पास मिले गाड़ी के दस्तावेजों के आधार पर पहचान शिनाख्त करने में जुटी हुई है। पुलिस ने 4 शवो को मोर्चरी में रखकर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


बाड़मेर उपाधीक्षक रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि हरसाणी फांटा बीएसएफ गेट के पास कार और पिकअप गाड़ी के बीच एक्सीडेंट हुआ है। पिकअप में सवार एक व्यक्ति घायल है जबकि सेंट्रो कार में सवार चार लोगों की मौत हुई है। गाड़ी की दस्तावेजों के आधार पर मृतकों की पहचान करने के साथ ही पूरे मामले की जाँच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतको के शव मोर्चरी में रखवाया कर शिनाख्त करने के साथ ही जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।