बाड़मेर। 


आरएएस भर्ती 2024 परीक्षा परिणाम जारी: बाड़मेर - जैसलमेर का दबदबा , बाड़मेर का दिनेश बिश्नोई जैसलमेर के वीरेंद्र चारण ने हासिल किया द्वितीय स्थान

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस भर्ती 2024 का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया। आरएएस भर्ती 2024 की परीक्षा परिणाम में बाड़मेर-जैसलमेर का दबदबा देखने को मिला है। बाड़मेर के दिनेश बिश्नोई ने मेरिट में प्रथम, जैसलमेर के वीरेंद्र चारण ने द्वितीय और भीलवाड़ा के नवनीत शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया है।


परीक्षा परिणाम साक्षात्कार खत्म होने के ठीक दूसरे दिन जारी किया गया है। 1096 पदों के लिए ये भर्ती प्रक्रिया हुई थी। बाड़मेर जिले धोरीमन्ना के भलीसर गांव के रहने वाले दिनेश बिश्नोई ने आरएएस परीक्षा में टॉप किया। दिनेश ने जिले के छोटे से गांव से निकालकर इतिहास रचते हुए परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद से क्षेत्र में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार दिनेश को बधाई दी जा रही है। दिनेश ने कड़ी मेहनत और लगन के बूते आरएएस परीक्षा में यह मुकाम हासिल किया है।