बाड़मेर।


रावणा राजपूत समाज के प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर बाड़मेर पहुंचे। यहां शहर की सिंधारी सर्किल के पास स्थित रावणा राजपूत समाज के छात्रावास भवन में उनका समाज की ओर से स्वागत किया गया।


एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने बाड़मेर मे उन्होंने  प्रेसवार्ता आयोजित कर बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में समाज के एक युवक के साथ कोई घटनाक्रम की निंदा व्यक्त करते हुए पीड़ित को न्याय मिले इसके लिए पुलिस प्रशासन से मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिलना चाहिए एवं रावणा राजपूत समाज के व्यक्तियों के ऊपर लगातार इस प्रकार से अन्यायपूर्ण कार्रवाई की जा रही है, वह गलत है समाज अब जागृत हो गया है, और प्रत्येक व्यक्ति को जीवन जीने की आजादी है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार समाज के युवक को प्रताड़ित किया गया, उसके साथ मारपीट की गई एवं गलत तरीके की सामग्री खिलाई एवं पिलाई गई, वह कभी स्वीकारी नहीं होगी। उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ओर राज्य की वर्तमान भजनलाल शर्मा सरकार से आग्रह करते हैं की तुरंत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, एवं पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए, साथ ही पूर्व में भी समाज को सोशल मीडिया के माध्यम से गाली - गलोच के माध्यम से हरकतें की गई हैं। जिसका समाज पूर्ण रूप से विरोध करता हैं। साथ ही जिला प्रशासन से उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग करते हैं।

उन्होंने कहा कि रावणा राजपूत समाज सभी समाजों को साथ लेकर चलने वाला समाज है। रावणा राजपूत समाज के धैर्य की परीक्षा नहीं ली जाए, जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर समाज के लोगों के साथ इस प्रकार घटनाओं के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। 


विधायक रविंद्र सिंह और भजन गायक छोटू सिंह रावणा के विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि यह निजी मामला था और सामाजिक रूप से भी उस मामले ने तूल पकड़ा। उन्होंने कहा कि छोटू सिंह के साथ-साथ हम पूनम कँवर की भी बात करते हैं। वो हमारी बहन बेटी है। अगर कोई हमे या हमारी बहन बेटी और समाज को लज्जित करने का काम कोई करेगे तो समाज सहन नही करेगा। दोनों एक ही क्षेत्र के है और छोटूसिंह तो उनका वोटर भी है। अगर कोई बात थी तो भाईचारे के हिसाब से एक बार समझना चाहिए था। 

छोटूसिंह के माध्यम से पता चला कि तीसरी बार धमकी देते हुए कहा कि छोड़ रहा हु। यह चीज सही नही है। लोकतंत्र है न कि राजतंत्र। उन्होंने कहा कि भाटी साहब समझदार हैं। उनके यूनिवर्सिटी चुनाव में हमारे समाज बहुत साथ दिया था। हमारा समाज जिसका साथ देता है। तन मन और धन साथ देता है ओर उसके परिणाम भी देता है। उन्होंने कहा कि अगर रविन्द्र सिंह भाटी को कोई उन्हें मलाल है तो आने वाले चुनावों में हमारा समाज इसका जवाब देगा।