बाड़मेर 
पश्चिमी जिले बाड़मेर में शुरू हुए ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे अभियान जिसके तहत मंगलवार को करीब 16 न्यायाधीश सहित 6 प्रशिक्षु न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जिले के अलग अलग विद्यालयों में जाकर इस अभियान की शुरुआत की जिसमें विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा सहित अन्य डिजिटल खतरों के बारे में जानकारी देते हुए इस अभियान की शुरुआत की गई।

विद्यालय में लगाई गई "कोर्ट वाली दीदी" शिकायत पेटीका
ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे अभियान के तहत कक्षा 8 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, विविध अधिकार, पोक्सो, नशा मुक्ति सहित कई डिजिटल खतरों के बारे में जागरूक किया गया और साथ ही विद्यालय परिसर में कोर्ट वाली दीदी के नाम से एक शिकायत पेटी भी लगाई गई जिसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी समस्याओं को गुप्त तरीके से बड़े अधिकारियों तक पहुंचा सके। जिसका जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा इन शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार अभियान तहत शिकायत पेटी के साथ 15100 नंबर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोई आपको कॉल करके या नेट के माध्यम से भी डराता है धमकाता है तो आप 15100 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम तहत स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम सहित अन्य डिजिटल खतरों से विद्यार्थियों को जागरूक करने तहत बाड़मेर में मंगलवार को ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे अभियान की शुरुआत की गई है। और यह अभियान विशेषकर कक्षा 8 से 12 के लिए है।