जालौर। राजस्थान के जालौर में पारिवारिक विवाद के चलते नाराज दामाद ने कैंची से सास की नाक काट दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी दामाद सास की नाक का कटा हिस्सा लेकर मौके से फरार हो गया। पूरा घटनाक्रम जालौर जिले के सरवाना थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम करीब 5 बजे घटित हुआ।

महिला के पति ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया है कि आरोपी दामाद से लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर में भी बहुत झगड़ा हुआ था। 

दामाद के खिलाफ रिपोर्ट देने थाने जा रही थी सास
झगड़े से परेशान होकर सास दामाद के खिलाफ रिपोर्ट देने सरवाना थाने जा रही थी। आरोप है कि थाने जाने के दौरान रास्ते में ही दामाद सोहनलाल ने सास कैली देवी पर हमला कर कैंची से काट दी। इसके बाद दामाद सास की कटी नाक लेकर मौके से फरार हो गया।

दामाद का सास पर गंभीर आरोप
सरवाना थानाधिकारी मोहनलाल कुमावत ने बताया कि आरोपी दामाद सोहनलाल घर में विवाद का जिम्मेदार सास को मानता है। थानाधिकारी के मुताबिक दामाद ने पहले भी सास पर आरोप लगाते हुए कहा है कि "सास कैलीदेवी उसके खिलाफ उसकी पत्नी को उसके खिलाफ भड़काती है।

महेसाणा में चल रहा सास का इलाज
गंभीर घायल कैलीदेवी को पहले सांचौर के अस्पताल ले जाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन गुजरात के महेसाणा ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।