पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले में प्रेम प्रसंग के चलते देवर और भाभी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों के शब सुनसान जगह पर एक बबूल के पेड़ से एक ही फंदे से लटके हुए मिले।बता दे कि घटना बाड़मेर जिले के बाखासर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार,बीती रात दोनों घरवालों को बिना बताए घर से निकल गए थे। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो विवाहिता और उसका देवर घर में नहीं मिले। इसके बाद परिजनों ने दोनों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया।
इसी दौरान गांव के पास बकरियां चरा रहे एक युवक ने करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक बबूल के पेड़ पर दोनों के शव एक ही फंदे से लटके हुए देखे। युवक ने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही बाखासर थानाधिकारी समेत पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। साथ ही FSL और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।
पुलिस को मृतक युवक की जेब से शायरी लिखा एक कागज भी मिला है। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और मामले। की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
