बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। पूरा घटनाक्रम चौहटन थाना इलाके का है।

घटना की सूचना पर आज बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी के रखवाया है। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। 

भाई ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के भाई ने पुलिस को रिपोर्ट सौंपकर बताया कि 10 -11 मार्च को रात को भाभी का रात 2 बजे फोन आया और बताया कि आपके भाई की तबीयत ठीक नहीं है, जल्दी घर आ जाओ। भाई का कहना है कि तब चाचा को भाई के घर भेजा तो भाई मृत अवस्था में रोहिड़े के पेड़ के नीचे पड़ा था। भाभी ने चाचा कहा कि उसने फांसी खा ली है।

भाई का आरोप, भाभी का पड़ोसी युवक से था अफेयर
पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में मृतक के भाई का कहना है कि पिछले 2 साल से भाभी का उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक से अफेयर चल रहा है। पिछले साल ही पड़ोसी युवक और उसकी भाभी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया गया था। उस दौरान भाभी से रेप का मामला भी दर्ज करवाया गया था। फिर दबाव डालकर राजीनामा करवा लिया गया था। परिजनों का आरोप है कि 10 मार्च मंगलवार की रात भाभी ने प्लानिंग के तहत पड़ोसी युवाओं को घर बुलाया। दोनों ने प्लानिंग के तहत गला घोंटकर उसके भाई को मौत के घाट उतार दिया।

पत्नी और पड़ोसी युवक पर गंभीर आरोप
चौहटन डीएसपी जेठाराम मेघवाल का कहना है कि पुलिस को दोपहर 1 बजे सूचना मिली थी। मृतक के गले में फंदे का निशान था। मृतक के भाई ने हत्या का अंदेशा जताते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी है। आरोप है कि मृतक की पत्नी ने पड़ोसी युवक के साथ मिलकर प्लानिंग के तहत युवक की हत्या कर दी।

चारपाई पर पड़ी थी मृतक की लाश
डीएसपी के मुताबिक पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मृतक का शव फंदे पर लटका नहीं था। उसका शव एक चारपाई पर पड़ा था। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया जा रहा है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच करेगी। पुलिस को सूचना दोपहर 1 बजे मिली है। जबकि, घटना बीती रात की है।