बाड़मेर 





पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में इन दिनों गर्मी अपने रिकॉर्ड तोड़ रही है। भीषण गर्मी की वजह आम जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। मई के शुरूआती 12 दिनों में 31 साल बाद पहली बार 48.3 डिग्री पारा पहुंचा है। मौसम विभाग ने भी आगामी एक सप्ताह तक रेड अलर्ट जारी किया है।



बुधवार सुबह से ही भीषण गर्मी व लू की वजह से जनजीवन प्रभावित रहा। हवा इतनी गर्म थी कि मानो आग बरस रही हो। ने दुपहिया वाहनों पर तो और भी ज्यादा हालात खराब रहे। चिलचिलाती धूप में लोगों का हाल बेहाल हो रहा है तथा घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। जिसकी वजह से भीषण गर्मी की वजह से दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ नजर आ रहा है। हालांकि जरूरी कामकाज के चलते बाजार में आने वाले लोग हाथों में पानी की बोतल और सिर पर कपड़ा ओढ़कर जा रहे है ताकि गर्मी से बचा जा सके। 

मई माह शुरू होते ही बाड़मेर में सूरज की तेज गर्मी और लू के थपेड़ों का असर बढ़ गया है। यहां पारा 48 डिग्री के पार पहुँच गया है। सूरज की तेज तपिश की वजह से गर्मी में लोगो के पसीने छूट रहे है। बाड़मेर में गर्मी की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन के साथ अब रातें भी गर्म रहने लगी हैं। जिसके चलते लोगों को रात को भी आराम नहीं मिल रहा है।



मौसम विभाग ने आगामी 3 दिनों तक भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। 15 मई तक राहत की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम पारा 46 से 48 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके बाद ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। 43 से 45 डिग्री तक रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ या हवा के नहीं चलने तक गर्मी से राहत की संभावना नहीं है।