बाड़मेर


राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना आरजीएचएस में पेंशनरों की चिकित्सा एवं दवा लेने में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए राजस्थान पेंशनर समाज के  प्रदेशाध्यक्ष शंकरसिंह मनोहर के निर्देशानुसार सम्पूर्ण राजस्थान में बुधवार को पेंशनर कड़कड़ाती धूप में सड़को पर आक्रोश रैली में आन्दोलित रहे। इसी कड़ी में बाड़मेर में पेंशनर समाज के अध्यक्ष डॉ बीड़ी तातेड़ के नेतृत्व में कड़कड़ाती धूप में सड़को पर आक्रोश रैली में जिला कलेक्ट्रेट कार्यक्रम पहुँचे ओर उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।


संगठन के मिडिया प्रभारी पीराराम शर्मा ने बताया कि राजस्थान पेंशनर समाज बाड़मेर के जिलाध्यक्ष डॉ.बी.डी. तातेड़ के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना आरजीएचएस में पेशनरों को बहुत अधिक परेशानियॉ हो रही है, समय पर दवाईयॉ नही मिल रही है, प्रदेशाध्यक्ष के प्रतिनिधि मण्डल ने कई बार उच्चाधिकारियों को आरजीएचएस में चिकित्सा एवं दवा लेने में आने वाली समस्याओं से अवगत करवाते हुए शीघ्र समाधान का अनुरोध किया। परन्तु सरकार ने कुछ भी हल नही निकाला।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकरलाल मोदी ने बताया कि प्रांतीय स्तर से प्राप्त ज्ञापन आज बाड़मेर जिले में सैकड़ो की तादाद में पेंशनर आक्रोश रैली में अपना रोष प्रकट करते हुऐ गांधी चौक बाड़मेर से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पहुॅचे, वहॉ पर जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल को मुख्यमंत्री के नाम अपना ज्ञापन सौपा। 

जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने पेंशनरो को आश्वासन दिया कि आपका ज्ञापन तत्काल मुख्यमंत्री को प्रेषित कर दिया जायेगा, मैं हमेशा बुजुर्गो के साथ हॅू और रहूॅगी, आप लोगो को जब भी कोई परेशानी हो तो आप निःशकोच मेरे पास आइये, मै आप लोगो का समाधान तत्काल करूंगी।


जिलाध्यक्ष डॉ. बंशीधर तातेड़ ने आज अलग अलग ब्लॉकों से पधारे पेंशनरो को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि यदि सरकार इस ज्ञापन के बाद भी कार्यवाही नही करती है तो अगला चरण उप शाखाओं पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा, फिर भी सरकार की नींद नही खुली तो विशाल आन्दोलन किया जायेगा, सरकार को बुजुर्गो का आशीर्वाद लेना चाहिये था, लेकिन आज बुजुर्ग परेशान हो रहे है इनका जीवन दवाईयॉ पर निर्भर है। 

चिंलचिंलाती भयंकर गर्मी में आज अपने स्वास्थ्य के लिए सड़को पर उतरे हो, सरकार को तत्काल आरजीएचएस की सेवाऐं बहाल करे, दवााईयों की दुकानों का भुगतान तत्काल करे, बजुर्गो का आर्शीवाद ले।

कार्यालय प्रभारी भागीरथ गुप्ता ने बताया कि आज जिले भर से पेंशनरों में चौहटन ब्लॉक से अध्यक्ष बंशीधर जैन, मोहनलाल धारीवाल, अनोपाराम, प्रेमप्रकाश गूर्जर, प्रेमाराम राजपुरोहित, श्रवणकुमार शर्मा, सेड़वा से ब्लॉक 
सुखराम विश्नोई, ठाकराराम, किशनाराम, लाधुराम, राजुराम, देराजराम, पृथ्वीसिंह सोढा, भगूराम बालोच, लाधुराम राठोैड, अचलाराम, रूपाराम बायतू ब्लॉक से लिखमाराम चौधरी, धोरीमना से ब्लॉक अध्यक्ष सूरताराम, भूराराम बाड़मेर शहर डॉ. निम्बसिंह, भंवरसिंह शेखावत, बस्तीराम सोनी, अणदाराम चौधरी,गोकलाराम, रघुपतलाल श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, बाबुलाल खोरवाल, बरकत खॉ, किशोर शर्मा, लक्ष्मणगिरी, रूगाराम गौड़, मलसिंह, ओमप्रकाश, सवाईसिंह, नारायण सोनी, विमल जोशी, रमेश कुमार शर्मा, सवाईसिंह मेहर, धनश्याम शर्मा, मघाराम खत्री, राधाकिशन लखारा, मांगीलाल गोठी सहित सैकड़ो की संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।