नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार विधायक रविन्द्र सिंह भाटी की शिव विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने जनता के बीच पहुंचकर भरोसे और विकास का बड़ा संदेश दिया। इस दौरान बेनीवाल ने साफ कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा और हर गांव में समान रूप से काम किया जाएगा।
सभा को संबोधित करते हुए बेनीवाल ने भावुक अंदाज में कहा कि “आप मुझे अपने काम बताइए, आपका छोटा भाई हर काम करेगा।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह मायने नहीं रखता कि किसी गांव ने उन्हें वोट दिया या नहीं—हर क्षेत्र में समान विकास कार्य होंगे।
उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में जब व्यापक बदलाव की शुरुआत हो चुकी है, तो शिव विधानसभा को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। “आपने मुझे यहां बुलाकर सम्मान दिया है, इसका परिणाम आपको बहुत जल्द दिखाई देगा। कल से ही बड़े बदलाव के संकेत नजर आएंगे,” उन्होंने कहा।
बेनीवाल ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं—सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा—पर प्राथमिकता से काम करने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार है, आप सही काम के लिए मुझे आधी रात को भी याद कर सकते है
सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने जनता को सीधा संदेश देते हुए कहा—“आप सही काम के लिए मुझे आधी रात को भी याद कर सकते हैं।” इस बयान ने सभा में मौजूद लोगों के बीच उत्साह और भरोसा दोनों बढ़ा दिया।