नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला संभवतः रविवार तक हो सकता है। मुख्यमंत्री चयन को लेकर मुकुल वासनिक और अजय माकन ने गुरुवार को कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक कर उनके विचार जाने। दोनों पर्यवेक्षकों ने यूडीएफ सहयोगी दलों से भी चर्चा की। माना जा रहा है कि वे जल्द अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे, जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मुख्यमंत्री पद पर अंतिम फैसला लेंगे।
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने 140 में से 102 सीटों पर जीत दर्ज की, जिनमें अकेले कांग्रेस को 63 सीटें मिलीं।
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में फिलहाल तीन प्रमुख नाम सामने हैं कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, विपक्ष के नेता वीडी सतीशन और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला। हालांकि, खबरें हैं कि अधिकांश विधायक केसी वेणुगोपाल के पक्ष में नजर आ रहे हैं।
हालांकि इसकी संभावना बेहद कम है कि कांग्रेस भाजपा की तरह चर्चाओं में जो नाम है उसकी बजाय कोई अन्य नाम ले आए जो पार्टी के प्रति वफादार और योग्य भी हो।
