बाड़मेर
जिले में पुलिस थाने से बाइक चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा जप्त की गई बाइक को वापस लेने थाने पहुँचे युवक के होश उस वक्त फाख्ता हो गए जब उसके बाइक थाने में नही मिली। इसके बाद कोतवाली थाने में सदर थाने से बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बाइक की तलाश शुरू कर दी है।
बाड़मेर कोतवाली थाना क्षेत्र में 19 अप्रैल को पुलिस ने एक होटल के पास शराब के नशे में धुत बाइक सवार दो युवक को शांत भंग के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस ने बाइक एमवी एक्ट में जब्त करके सदर थाने में खड़ी करवाई थी। पुलिस ने अलगे दिन दोनों युवकों को उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद दोनों को कोर्ट से जमानत मिल गई। इसके बाद जब बाइक मालिक सिविल न्यायधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 1 के आदेशानुसार बाइक लेने के लिए कोतवाली थाने पहुंचा।
जिसके चलते कोतवाली ने कोर्ट के आदेशानुसार कॉस्टेबल रतनसिंह को सदर थाने बाइक लेने के लिए भेजा गया।लेकिन वहा पर जप्त करके सदर थाने में खड़ी करवाई गई बाइक नही मिली। इसके बाद सदर थाने के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने सदर थाने के एएसआई श्रीराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। 19 से 23 अप्रैल के बीच यह बाइक थाने में से गयाब हुई है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली थानाधिकारी मनोज कुमार के मुताबिक रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर बाइक बरामद की जाएगी।
