राजास्थान के भीलवाड़ा शहर में एक रिटायर्ड बैंककर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 5 दिन से लापता बुजुर्ग का शाव मंगलवार शाम झाड़ियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
 मॉर्निंग वॉक पर निकले, फिर नहीं लौटे घर
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार शास्त्री नगर निवासी 68 वर्षीय यशवंत पारीक 24 अप्रैल की सुबह करीब 7:30 बजे रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। लेकिनि इसके बाद वे वापस घर नहीं लौटे।
परिजनों ने पहले खुद तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर उनकी पत्नी अरुणा पारीक ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी रही।
 खाली प्लॉट की झाड़ियों में मिला शव
मंगलवार (28 अप्रैल) की शाम दादीधाम के पास एक खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच एक बुजुर्ग का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान लापता यशवंत पारीक के रूप में की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएच मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है।
 पोस्टमॉर्टम के बाद ही खुलेगा मौत का राज
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुधवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
 परिवार की स्थिति
जानकारी के अनुसार यशवंत पारीक अपनी पत्नी के साथ भीलवाड़ा में रहते थे, जबकि उनका बेटा दुबई में एक निजी कंपनी में कार्यरत है।