राजस्थान के नागौर में दो कारों की आमने -सामने भिड़ंत में दादा और मौत की दर्दनाक मौत हो गई। कार सवार परिवार के लोग शादी से पहले मंदिर के धोक देकर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उनकी कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में दादा और पोती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 9 लोग घायल हो गए।

जायल थाना इलाके के तरनाऊ में यह हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ। हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों कारों के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
 हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक दादी पोती के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी के रखवाया। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दादा और पोती की मौत
जायल थानाधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिक 67 वर्षीय चूनाराम और उनकी 2 वर्षीय पोती गर्विता निवासी कोलिया की मौत हो गई। एक गाड़ी जायल की तरफ जा रही थी। इसमें नदीम पुत्र सरजुद्दीन, मोहिन पुत्र यासीन, इरफान पुत्र कासिम, इमरान पुत्र बाबू, इमरान पुत्र असूल रज्जाक निवासी जायल सवार थे।

दूसरी गाड़ी में 70 वर्षीय हेमाराम, गोविंद (20), प्रभुराम (37), पूनम (30), गर्विता (2), चूनाराम सवार थे। जो बुटाटी के पास झुंझाला गुसाईं मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। ओवरटेक के कारण सामने से आ रही कार से टकरा गई। इसी वजह से यह हादसा हुआ।