2 किलो सोना अंडरगारमेंट में! जयपुर एयरपोर्ट पर तस्करी का चौंकाने वाला खुलासा"

जयपुर एयरपोर्ट पर 2 किलो सोना अंडरगारमेंट में छुपाकर तस्करी, यात्री गिरफ्तार। डीआरआई ने 2 करोड़ का सोना पकड़ा।

Sep 13, 2025 - 18:01
2 किलो सोना अंडरगारमेंट में! जयपुर एयरपोर्ट पर तस्करी का चौंकाने वाला खुलासा"

जयपुर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां सऊदी अरब से आने वाले एक यात्री ने जांच अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश की। यात्री ने अपने अंडरगारमेंट्स के अंदर 2 किलो सोने का पेस्ट को छुपाकर रखा था। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी गई है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद यात्री की तलाशी ली गई। एक्स-रे स्कैनिंग और गहन जांच में सोने का पेस्ट बरामद हुआ। जो विशेष रूप से तैयार किया गया था। ताकि, आसानी से छुपाया जा सके। 

पकड़ा गया यात्री रियाद से फ्लाइट से आया था। यात्री ने अधिकारियों को सामान्य यात्री बनकर धोखा देने की कोशिश की। लेकिन, डीआरआई की सतर्कता ने उसकी योजना को नाकाम कर दिया। पूछताछ में यात्री ने कबूल किया कि वह अंतरराष्ट्रीय तस्करी रैकेट का हिस्सा है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

अधिकारियों का कहना है कि ऐसे तरीके तस्करों द्वारा जांच से बचने के लिए अपनाए जाते हैं। लेकिन, तकनीकी और इंटेलिजेंस से इन्हें पकड़ना आसान हो गया है।  

यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले दिसंबर 2024 में एक यात्री से 3.5 किलो सोना अंडरवेयर से बरामद किया गया था। जिसकी कीमत भी 2 करोड़ रुपये थी। फरवरी 2025 में मिक्सर ग्राइंडर में छुपाकर 60 लाख का सोना पकड़ा गया। 2020 में इससे भी बड़ा केस सामने आया था। जहां 18.5 किलो सोने की स्मगलिंग में 10 लोग गिरफ्तार किए गए थे। जिसकी जांच एनआईए ने की थी। यह घटनाएं दर्शाती हैं कि जयपुर एयरपोर्ट तस्करों का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। लेकिन, अधिकारियों की मुस्तैदी से ऐसे रैकेट्स पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

Mahaveer Sankhlecha I am a reporter dedicated to delivering accurate news and meaningful stories to the public.