नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने के आरोपी को पुलिस ने किया डिटेन, पीड़िता ने 8 माह के नवजात को दिया जन्म
नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है। बीती रात नाबालिग ने एक नवजात को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग का पर्चा बयान दर्ज किया। पीड़िता ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। उसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है।

राजस्थान के बाड़मेर जिले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है। बीती रात नाबालिग ने एक नवजात को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग का पर्चा बयान दर्ज किया। पीड़िता ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। उसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है।
नाबालिग अस्पताल में भर्ती है और उसकी देखरेख की जा रही है। महिला अनुसंधान सेल के अधिकारी नितेश आर्य मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र की निवासी पीड़िता को पेट में दर्द होने पर परिजन अस्पताल ले पहुंचे थे। जहां उसने नवजात को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बताया कि माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
रेप के वक्त पीड़िता थी नाबालिग
महिला थाना अधिकारी मुकन दान ने बताया कि पीड़िता की उम्र 18 वर्ष है। पुलिस को दिए पर्चा बयान में पीड़िता ने बताया कि "नाबालिग थी, उस दौरान एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का नाम स्वरूप सिंह बताया गया था।
पुलिस ने आरोपी को किया डिटेन
पुलिस ने आरोपी स्वरूपसिंह को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी नितेश आर्य मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच कर रहे हैं।