खेत में काम कर रहे किसान पर जंगली सूअर ने किया हमला, गंभीर घायलावस्था में करवाया अस्पताल में भर्ती

खेत में काम कर रहे किसान पर जंगली सूअर ने हमला बोल दिया। सूअर के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसान के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को सेड़वा के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पूरा घटनाक्रम सीमावर्ती सेड़वा उपखंड मुख्यालय के झड़पा गांव का है।

Sep 12, 2025 - 17:30
खेत में काम कर रहे किसान पर जंगली सूअर ने किया हमला, गंभीर घायलावस्था में करवाया अस्पताल में भर्ती
सूअर के हमले में घायल किसान का उपचार करते चिकित्सक

राजस्थान के बाड़मेर में खेत में काम कर रहे किसान पर जंगली सूअर ने हमला बोल दिया। सूअर के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसान के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को सेड़वा के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पूरा घटनाक्रम सीमावर्ती सेड़वा उपखंड मुख्यालय के झड़पा गांव का है।

आक्रोशित लोगों का कहना है कि "आए दिन जंगली सूअर खेत के काम कर रहे किसानों पर हमला कर रहे हैं। किसान सूअरों के आतंक से परेशान हैं। कई बार प्रशासन को शिकायतें देने के बावजूद भी प्रशासन ने इस समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।"


सूअर से छुड़ाकर अस्पताल ले पहुंचे ग्रामीण

पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय निवासी सुमार खान का कहना है कि अयूब खान पुत्र मीर खान जो झड़पा का निवासी है और हमारे पड़ोस में रहता है। आज दोपहर 2 बजे के आसपास अयूब खान अपने कृषि कुएं पर काम कर रहा था। बाजरी के फसल से निकले सूअर ने अचानक अयूब खान पर हमला बोल दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर 5 -7 ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूअर से छुड़वाकर सेड़वा के अस्पताल ले पहुंचे। फिलहाल, अयूब अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।

जिम्मेदारों के कानों नहीं रेंग रही जूं 

ग्रामीणों का कहना है कि सेड़वा समेत आसपास के गांवों में बड़ी संख्या में जंगली सूअर है। आए दिन सूअर किसानों पर हमला कर रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लगाकर प्रशासन को भी कई बार अवगत करवा दिया गया है। लेकिन, उनके कानों अभी तक जूं तक नहीं रेंगी है। यही कारण है कि किसान जंगली सूअरों के हमले से घायल हो रहे हैं।

Ashok Daiya I have been actively involved in journalism for the last 10 years in Barmer district of western Rajasthan. I will try to cover news from not only Barmer but every region of Rajasthan... whether it is crime or politics, social or public issues... I will try to connect with every news.