सरेराह फायरिंग, 1 गोली धंसी कांच में,कारोबारी ने दुकान में घुसकर बचाई अपनी जान। इलाके में दहशत।

बाड़मेर में हुई फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल है। बाइक सवार आए दो नकाबपोश हमलावरों ने अर्जुनराम पर फायरिंग कर दी। आनन फानन में पास में बनी दुकान में घुसकर अर्जुनराम ने अपनी जान बचाई। प्रारम्भिक जांच में फायरिंग का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है।

Feb 19, 2026 - 12:07
सरेराह फायरिंग, 1 गोली धंसी कांच में,कारोबारी ने दुकान में घुसकर बचाई अपनी जान। इलाके में दहशत।
ए आई जनरेटेड

बाड़मेर

कल रात बाड़मेर में हुई फायरिंग ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। बाइक सवार आए दो नकाबपोश हमलावरों ने एक कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें से एक गोली जो है वो व्यापारी की गाड़ी के शीशे में धंस गई। इस बीच बिजनेसमैन ने दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई। घटना रात 9 बजे रीको थाना अंतर्गत एक निजी स्कूल सेंट पोल के पास की है। 

सरेआम गुंडागर्दी, आखिर कारोबारी अर्जुनराम क्यों बना निशाना ?

DSP रमेश कुमार ने बताया कि अर्जुनराम निवासी बावड़ी कला हाल नेहरू नगर बाड़मेर जो है वो कल रात अपनी गाड़ी लेकर एक किराना की दुकान पहुंचे और अपनी गाड़ी से कुछ सामान उतार रहे थे इसी दरमियान एक बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश हमलावरों ने अर्जुनराम पर फायरिंग कर दी। अचानक हुए हमले से अर्जुनराम आनन फानन में पास की दुकान में घुस गया जिससे उसकी जान बच पाई।

प्रारंभिक जांच में हमले का कारण जमीन विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

इलाके में दहशत का माहौल 

इलाके में हुई फायरिंग ने वहां के रहवासियों में दहशत का माहौल बना दिया है। लोग कानून व्यवस्था पर सवाल कर रहे हैं कि इस तरह के पोश इलाकों में इतनी बड़ी घटना होना एक बहुत डरावना है। बदमाशों ने मौके पर दो राउंड फायर किए जिसमें से एक गोली गाड़ी के शीशे में धंस गई। और फायरिंग के बाद दोनों आरोपी तुरंत फरार हो गए।

सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी। और जिले में हथियार बंद नाकाबंदी करवा दी। पर हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 

बाड़मेर SP का बयान आया सामने

बाड़मेर SP नरेंद्रसिंह मीना ने बताया कि पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। अर्जुनराम को किस पर शक है इसका भी पता लगाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार किसी जमीनी विवाद का मामला सामने आ रहा है।

Nathusingh BA/MA Arts