बाडमेर में नशे के खिलाफ खाकी का प्रहार जारी है पर सवाल यह कि सौदागरों के हौसले इतने बुलंद क्यों!

बाड़मेर जिले के खरड़ गांव में DST और धोरीमन्ना पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए एक अवैध मादक पदार्थ एमडी की फैक्ट्री का खुलासा किया है। जो शुरू होने से पहले ही पकड़ ली गई है। पुलिस को एक मकान में एमडी बनाने का केमिकल बरामद हुआ है। पुलिस घर और खेत के मालिक की तलाश कर रही है।

Feb 16, 2026 - 14:13
बाडमेर में नशे के खिलाफ खाकी का प्रहार जारी है पर सवाल यह कि सौदागरों के हौसले इतने बुलंद क्यों!
ए आई जनरेटेड

बाड़मेर जिले की DST और धोरीमन्ना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक और ड्रग फैक्ट्री का खुलासा किया है। इस बार पुलिस ने बाड़मेर जिले के खरड़ गांव में धोरों के बीच बने एक घर में दबिश दी और ड्रग बनाने वाला केमिकल बरामद किया है। परंतु उस समय घर पर कोई नहीं था। केवल केमिकल ही बरामद किया गया। पुलिस घर और खेत के मालिक को तलाश कर रही है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार DST टीम को एक सूचना मिली थी कि खरड़ गांव में सुरेंद्र और सोहनलाल दोनों मिलकर मादक पदार्थ एमडी बनाने का धंधा करते हैं। 

जानकारी के अनुसार दोनों मिलकर दो दिन पहले सोहनलाल के घर पर एमडी की फैक्ट्री लगाने के लिए केमिकल और आवश्यक उपकरण लेकर आए थे। 

दोनों टीमों ने मिलकर दबिश दी पर पुलिस की भनक लगने से घर पर कोई नहीं मिला सिवाय केमिकल के। पुलिस ने NDPS act तहत् मामला दर्ज किया है। 

अब तक की पांचवी बड़ी कार्यवाही 

इससे पूर्व भी बाड़मेर जिले में 4 कार्यवाहियां हो चुकी है। जहां फैक्ट्री लगने से पहले ही पकड़ ली गई है।

इससे पूर्व पहली कार्यवाही रामसर इलाके में 10 सितंबर 2024 को की गई। 

दूसरी सेड़वा इलाके में। 22 जुलाई 2025 को। तीसरी आदर्श चवा में तो चौथी कार्यवाही 5 फरवरी 2026 को सेड़वा के भेरूड़ी गांव में हुई है।

जिले में अब तक पांचवी बड़ी कार्यवाही ने प्रशासन ने तो अपनी सतर्कता साबित कर दी है पर एक तरफ तो यह भी साफ दिख रहा है कि रेगिस्तान में नशा गहराई तक पांव पसार चुका है। पर पुलिस का क्लीन स्वीप जारी है।

Nathusingh BA/MA Arts