तनोट माता सीमा दर्शन अब बिना ऑनलाइन पास एंट्री बंद
तनोट माता मंदिर बॉर्डर विजिट के नियम बदले। घर बैठे बनवाएं ऑनलाइन पास, जानें पूरी प्रक्रिया।
जैसलमेर ~ भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री तनोट माता मंदिर के दर्शन और भारत की सीमा (बॉर्डर) देखनेजाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है मंदिर ट्रस्ट ने व्यवस्थाओं को और अधिक सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिएसीमा दर्शन की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है अब बॉर्डर विजिट के लिए ऑनलाइन पास अनिवार्य कर दिया गया है।
नई व्यवस्था और अनिवार्य दिशा-निर्देश
श्री तनोट माता मन्दिर ट्रस्ट के अनुसार,12 फरवरी 2026 से प्रभावी हुए इन नियमों के तहत अब किसी भी आगंतुक को बिना पूर्वऑनलाइन पंजीकरण के बॉर्डर तक जाने की अनुमति नहीं मिलेगी श्रद्धालुओं को ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदनकरना होगा।
खास बात यह है कि प्रत्येक वयस्क सदस्य को अपना अलग-अलग पास बनवाना होगा हालांकि,राहत की बात यह है कि 12 सालतक के बच्चों के लिए अलग से पास की आवश्यकता नहीं रखी गई है ट्रस्ट का कहना है कि इस नई व्यवस्था से चेक-पोस्ट पर लगनेवाली लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी और यात्रियों का समय बचेगा।
पास के साथ इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद पास की कॉपी आवेदक के ईमेल पर भेज दी जाएगी ट्रस्ट ने विशेष रूप से आग्रह किया है किश्रद्धालु अपने पास की दो प्रिंट प्रतियाँ साथ जरूर लाएँ इसके अलावा,सत्यापन की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए वही मूलपहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है,जिसकी जानकारी आपने ऑनलाइन फॉर्म भरते समय दी है।
तनोट माता मंदिर ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले वेबसाइट के माध्यम से पासजरूर बनवा लें,ताकि सीमा दर्शन के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।