शिव MLA रविन्द्र सिंह भाटी की बड़ी पहल: गणतंत्र दिवस पर 'नींव' के दूसरे चरण का आगाज, छात्रों को मिलेगी फ्री बुक्स और टेस्ट सीरीज

शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने छात्रों के लिए 'नींव' फेज-2 लॉन्च किया।

Jan 26, 2026 - 17:19
शिव MLA रविन्द्र सिंह भाटी की बड़ी पहल: गणतंत्र दिवस पर 'नींव' के दूसरे चरण का आगाज, छात्रों को मिलेगी फ्री बुक्स और टेस्ट सीरीज

शिव विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। विधायक भाटी ने अपनी महत्वकांक्षी और छात्रहितैषी पहल “नींव” (Neev) के दूसरे चरण की औपचारिक घोषणा कर दी है।

इस पहल का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि समाज की नींव यानी युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य को सशक्त बनाना है।

क्या है 'नींव' का दूसरा चरण?

विधायक भाटी ने जानकारी दी कि 'नींव' अभियान के इस चरण का सीधा लाभ बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा।

लक्ष्य: शिव विधानसभा क्षेत्र के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी।

सुविधा: बोर्ड परीक्षाओं की बेहतरीन तैयारी के लिए निशुल्क टेस्ट सीरीज और विभिन्न विषयों की आवश्यक पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिक्षा: राष्ट्र निर्माण की आधारशिला

विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा सिर्फ व्यक्तिगत तरक्की का जरिया नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला है। उन्होंने जोर देकर कहा, "आर्थिक तंगी के कारण किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए। 'नींव' अभियान उन विद्यार्थियों के लिए आशा की किरण है जो सीमित संसाधनों में भी आसमान छूने का हौसला रखते हैं।"

उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम

विधायक ने विश्वास जताया कि इस पहल से विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक मदद मिलेगी, बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। यह प्रयास छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर बनाने और एक उज्ज्वल भविष्य गढ़ने में मील का पत्थर साबित होगा।

Mahaveer Sankhlecha I am a reporter dedicated to delivering accurate news and meaningful stories to the public.