रहस्यमई आग ने सिर्फ फसल ही नही किसान का कलेजा जलाकर भी राख कर दिया।
बालोतरा के मंडली थाना अंतर्गत एक खेत में रहस्यमई तरीके से आग लग गई जिसमें उसमें रखी फसल ज्वार और चने की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण अभी भी रहस्य बना हुआ है। जो जांच का विषय है।
बालोतरा (मंडली)
इस आपदा ने ना केवल किसान की फसल को जलाकर राख किया बल्कि किसान का पसीना, उसके बच्चों का भविष्य, और उसके आने वाले सपनों को भी जलाकर राख कर दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंडली थाना अंतर्गत एक किसान के खेत में रहस्यमई तरीके से लगी आग ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। क्योंकि उस आग में सिर्फ बोई गई फसल नहीं जली क्या सिर्फ उस किसान ने बीज ही बोया था क्या उसकी मेहनत उसका पसीना उस आग ने उस किसान के कलेजे को भी जलाकर राख कर दिया है।
खेत में रखी ज्वार चने की फसल खाक
खेत में अचानक लगी आग जिसे काबू पाते तब तक तो सारी फसल जल चुकी थी। किसान बाबूलाल उस जलती फसल को देखकर सिवाय रोने के कुछ नहीं कर पा रहा था। क्योंकि रेत और पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया गया तब तक सारी फसल जल चुकी थी।
मंडली थाना पुलिस पहुंची मौके पर
मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया उस घटना स्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि पटवारी ने भी वहां पहुंचकर उस जली फसल का मौका मुआयना किया आंकलन कर अपनी रिपोर्ट बनाई।
आग कैसे लगी अभी भी रहस्य
सूत्रों के अनुसार आग लगने का कारण क्या था जिसने बाबूलाल की दुनिया उजाड़ दी उसके सपनों पर पानी फेर दिया यह रहस्य अभी भी बना हुआ है जो जांच का विषय है।