पिता ने जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी समाज पर डाली थी। उसी की मौत को बताया जा रहा हादसा।

बाड़मेर के धोरीमन्ना में एक विवाहिता का शव टांके में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर हादसे का रूप दिया जा रहा है। परिजन धरने पर बैठे हैं। पुलिस द्वारा जांच जारी है।

Feb 5, 2026 - 15:44
पिता ने जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी समाज पर डाली थी। उसी की मौत को बताया जा रहा हादसा।
ए आई जनरेटेड

बाड़मेर

जिस पिता ने महज 7 महीने पहले ही जिस बेटी को ब्याह कर ससुराल भेजा था। आज उसकी मौत की खबर सुनकर उसके होश उड़ गए। पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी पुष्पा की लाश देखकर पिता आसुराम फफक फफक कर रो पड़ा। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धोरीमन्ना थाना अंतर्गत एक विवाहिता का शव पानी के टांके में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या कर उसे हादसे का रूप दिया जा रहा है। 

पुलिस द्वारा मिली जानकारी से यह जानकारी निकलकर सामने आ रही है जिसमें मृतका पुष्पा के पिता आसुराम निवासी धनाऊ ने मामला दर्ज करवाया जिसमें ये बताया कि उसकी पुत्री का विवाह 7 माह पूर्व रमेश कुमार निवासी धोरीमन्ना से साथ हुआ था। अपनी आर्थिक स्थिति अनुसार उसने दहेज भी दिया था। पर पिछले कुछ समय से ससुराल वाले उसकी बेटी के साथ मारपीट करते थे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इस दरमियान आसुराम ने समाज के पंचों के बीच मामला रखकर इस मामले में पंचायती भी करवाई थी और इसके बाद भी पुष्पा के साथ ससुराल वाले मारपीट करते थे।

 

पिता आसुराम ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी पुष्पा के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और तथ्य छिपाने के लिए उसे टांके में डालकर हत्या को हादसे का रूप दिया गया है। जिसकी निष्पक्ष जांच हो। 

परिजन बैठे धरने पर 

मृतका पुष्पा के परिजन धोरीमन्ना थाने के आगे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठ गए हैं। 

पुलिस की कार्यवाही शुरू 

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृतका पुष्पा के शव को टांके से निकालकर मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों से समझाइश जारी है । जांच जारी है। पर अभी तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ है।

Nathusingh BA/MA Arts