रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूट, बदमाश हुए फरार
बालोतरा जिले के समदड़ी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से 2 तोला सोने की चेन लूट ली।
बाड़मेर
पश्चिमी राजस्थान के बालोतरा जिले के समदड़ी क्षेत्र में गुरुवार शाम को एक 75 साल के बुजुर्ग महिला का एक बाइक सवारो बदमाशो ने रास्ता पूछने के बहाने सोने की चेन लूट कर फरार हो गए
मिली जानकारी के अनुसार बालोतरा के सिवाना निवासी कमरूदीन ने बताया कि उनकी मां जहूरा बानो हर गुरुवार को दरगाह जाती है 5 फरवरी को भी वह दताला दरगाह पर जियारत करने के लिए गई थी वापस अपने गांव मेली टैक्सी से पहुंची थी। मेली गांव के टैक्सी स्टैंड पर अपने पति को फोन का बुलाया था।
पति ने स्कूटी पर बिठाकर विहार धाम तक छोड़कर आए जिसके बाद जहूरा खेत की और पैदल जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार बदमाश पीछे आया रास्ता पूछने के बहाने गले में पहनी 2 तोला की सोने की चेन खींचकर के गया। मा चिलाने लगी तो आस पास के लोग इक्कठा हो गए इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की आस पास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है।
सिवाना थानाधिकारी सहित कई पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना का जायजा लिया है और पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।