बेटी के अंतिम संस्कार से पहले दो पिता हुए आमने -सामने, बीच बचाव में उतरी पुलिस ने कब्जे में लिया शव

जोधपुर के बोरुंदा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां बेटी की मौत के बाद दो पिताओं में मानों जंग सी छिड़ गई। आखिरकार पुलिस को मौके पर पहुंचकर बीच बचाव करना पड़ा।

Feb 4, 2026 - 20:26
बेटी के अंतिम संस्कार से पहले दो पिता हुए आमने -सामने, बीच बचाव में उतरी पुलिस ने कब्जे में लिया शव
एआई जनरेटेड फोटो

जोधपुर के बोरुंदा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां बेटी की मौत के बाद दो पिताओं में मानों जंग सी छिड़ गई। आखिरकार पुलिस को मौके पर पहुंचकर बीच बचाव करना पड़ा। पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी के रखवाया है।

जानकारी के मुताबिक जोधपुर के बोरुंदा निवासी बसंती देवी की बाड़मेर के अशोक कुमार से शादी हो राखी थी। दोनों ने 17 साल की पुत्री प्रियंका थी। पति पत्नी में विवाद के बाद बसंती ने बोरुंदा निवासी प्रवीण लखारा से दूसरी शादी की थी। 2 फरवरी को 17 वर्षीय प्रियंका पुत्री अशोक कुमार लखारा की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

पिता और उसके परिवार ने बेटी की मौत को बताया संदिग्ध

प्रियंका की मौत के बाद ननिहाल पक्ष के लोग प्रियंका के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयार में थे। श्मशान घाट पर उनकी मां बसंती देवी, दादा चंपालाल, चाचा समेत करीब 200 लोग मौजूद थे। उसी दौरान बालोतरा पुलिस से बोरुंदा पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी की मौत संदिग्ध है और परिवार का दूसरा पक्ष इस अंतिम संस्कार के विरोध में हैं।

पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार

किशोरी के अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी को जा चुकी थी, चिता तक तैयार की गई थी। उसी दौरान बाड़मेर से अशोक लखारा(मृतका का पहला पिता), मुकेश लखारा, मीरा देवी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस के सामने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रियंका की मौत सामान्य नहीं है। आरोप प्रत्यारोप के बीच किशोरी के पहले पिता अशोक लखारा और दूसरे पिता प्रवीण लखारा दोनों के परिवारों के तीखी नोंक -झोंक हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बोरुंदा थानाधिकारी को शव का अंतिम संस्कार रुकवाकर समझाइश करनी पड़ गई। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को बोरुंदा अस्पताल की मोर्चरी के रखवाया है।

अस्पताल में हुई थी प्रियंका की मौत

बोरुंदा निवासी पक्ष का कहना है कि प्रियंका पिछले कुछ समय ए बीमार थी। उसका इलाज जोधपुर में मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज चल रहा था। 2 फरवरी की रात करीब 8 बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर्स ने किडनी फेल होने को प्रियंका की मौत का कारण बताया था। वहीं दूसरा पक्ष यह सब मानने को तैयार नहीं है। दूसरा पक्ष अब इस मामले के निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।

पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा मौत का राज

विवाद के बीच मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी (CMHO) ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। मंगलवार को शाम हो जाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। अब कल बुधवार को मेडिकल बोर्ड की निगरानी के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और दोनों पक्षों की सहमति के बाद ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी को जाएगी।

पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच

बोरुंदा थानाधिकारी सुजानाराम विश्नोई का कहना है कि मृतका के पिता अशोक कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। उनके मुताबिक किशोरी की मौत किसी बीमारी से हुई है या इसके पीछे कुछ राज छुपा है, पुलिस हर एक एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Ashok Daiya I have been actively involved in journalism for the last 10 years in Barmer district of western Rajasthan. I will try to cover news from not only Barmer but every region of Rajasthan... whether it is crime or politics, social or public issues... I will try to connect with every news.