अपनी कन्फर्म फर्स्ट क्लास सीट छोड़कर पुलिस वाले की सीट पर बैठे हनुमान बेनीवाल

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हनुमान बेनीवाल ने अपनी कन्फर्म First Class सीट Miss Universe UAE 2024 की रनर-अप ममता चौधरी को देकर स्वयं दूसरी जगह बैठने का निर्णय लिया।

Feb 9, 2026 - 17:34
अपनी कन्फर्म फर्स्ट क्लास सीट छोड़कर पुलिस वाले की सीट पर बैठे हनुमान बेनीवाल

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई एक साधारण-सी मुलाकात आज इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल बन गई। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक ऐसा कदम उठाया, जिसने राजनीति से परे उनके मानवीय चेहरे को उजागर कर दिया।

दरअसल, Etihad Airways की केबिन क्रू और Miss Universe UAE 2024 की रनर-अप ममता चौधरी को अचानक दो दिन की छुट्टी मिली। बिना पूर्व योजना के उन्होंने सर्दियों के मौसम में घर जाने का फैसला किया, लेकिन किसी भी AC कोच में सीट उपलब्ध नहीं थी।

इसी दौरान पास खड़े हनुमान बेनीवाल ने अपनत्व के साथ हालचाल पूछा। पूरी स्थिति जानने के बाद उन्होंने बिना किसी संकोच या औपचारिकता के अपनी कन्फर्म First Class सीट ममता चौधरी को सौंप दी और स्वयं एक पुलिस अधिकारी के पास जाकर दूसरी जगह बैठ गए।

यात्रा के दौरान हुई बातचीत में हनुमान बेनीवाल ने स्नेहपूर्वक कहा

“आप मेरी ही बेटी हो।”

इतना ही नहीं, उन्होंने पुलिस अधिकारी से कहा—

“मेरी बेटी के साथ एक फोटो लो।”

घर पहुंचने के बाद ममता चौधरी ने वीडियो कॉल के ज़रिए हनुमान बेनीवाल को अपने माता-पिता और भाई से मिलवाया। इस भावुक पल में बेनीवाल ने कहा

“आज से हम एक ही परिवार हैं।”

ममता चौधरी ने बताया कि उस दिन उन्हें एहसास हुआ कि हनुमान बेनीवाल सिर्फ़ एक जननेता नहीं, बल्कि बड़े दिल वाले, संवेदनशील और सच्ची इंसानियत के प्रतीक हैं