ओरण बचाने के लिए इस्तीफे को तैयार एडिशनल एसपी हनुवंत सिंह भाटी
राजस्थान पुलिस के एडिशनल एसपी हनुवंत सिंह भाटी ने ओरण संरक्षण के लिए पद छोड़ने तक का संकल्प जताकर राजस्थान में नई बहस छेड़ दी है
राजस्थान पुलिस के ASP हनुमंत सिंह भाटी की सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट ने पूरे राजस्थान में ओरण को लेकर नई चर्चा पैदा कर दी है।
अपनी पोस्ट में भाटी ने कहा कि अगर ओरण बचाने के लिए अगर ओरण टिम आदेश देगी तो वे अपने सरकारी पद से इस्तिफा देकर देगराय ओरण में जोगी के रूप में जीवन यापन करने को तैयार है।
भाटी का यह बयान ऐसे दौर में सामने आया है, जब अधिकतर लोग पद, पैसा और चुप्पी को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए पद छोड़ने का विचार समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
भाटी ने अपनी बात में यह भी कहा कि कोई सरकार या व्यवस्था के खिलाफ खड़ा होता है तो उसे जांच एजेंसियां और झूठे आरोपों और छवि खराब करने जैसे खतरो का सामना करना पड़ सकता है।
इसके बावजूद उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें यह सब मंजूर है, क्योंकि उनके लिए धरती मां और प्रकृति का संरक्षण सर्वोपरि है।
उन्होंने बढ़ते तापमान, औद्योगिक विस्तार, प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन और तेजी से खत्म हो रहे पारंपरिक जल-स्रोतों पर गहरी चिंता जताई। उनका मानना है कि यदि अब भी समाज और शासन नहीं जागा, तो भविष्य की पीढ़ियों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।