कबूतर बना लुटेरा, ले उड़ा सोने की चेन।
नागौर में एक अजीबो गरीब मामला देखने को मिला जहां एक कबूतर ने एक ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन चुरा लीं। लोगों में अचंभा था कि ये क्या घटना है।
पुराने जमाने में कबूतर फिल्मी गानों में केवल चिट्ठियां लेकर उड़ जाता था वही आज के जमाने में कबूतर कारीगरों के हाथों से सोने की चेन उड़ाकर ले उड़ा। जहां आशिक कबूतर को जा कबूतर जा कहते थे वही कल का मंजर देखने लायक था जहां कारीगर आ कबूतर आ कबूतर आ करता नजर आया।
नागौर
एक छोटे कस्बे की एक अजीबो गरीब घटना ने सबको चौका दिया जब एक शांति का प्रतीक कबूतर लुटेरा बन बैठा। और हैरान होकर उस दृश्य को देख रहे थे जब एक कबूतर ने सोने की दुकान में काम कर रहे कारीगरों के पास से एक सोने की चेन ले उड़ा और बाहर बैठकर पहले अपने गले में पहनी।
इस अजीबो घटना के समय लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। लोग उस लुटेरे कबूतर को देखने लगे। अन्य व्यापारी भी वहां पहुंच गए ।
लोगों ने पकड़ने की की कोशिश
इस घटनाक्रम से शॉप में हड़कंप मच गई। सभी उस कबूतर को पकड़ने के लिए योजनाएं बनाने लगे। अफरा तफरी मच गई। कैसे पकड़े कैसे पकड़े। इतना कुछ चल ही रहा था कि इस दौरान वो कबूतर उड़ गया। पर गनीमत यह रही कि उड़ते वक्त वो सोने की चेन उसके गले से निकलकर छत पर गिर गई।
अनोखी घटना बनी चर्चा का विषय
वहां खड़े लोगों ने बताया कि ऐसी घटनाएं आमतौर पर नहीं होती बल्कि चोरी की घटनाएं चोर (पुरुष /महिला) करते हैं पर ये घटना अजीब थी।
लोगों का व्यंग्य और विनोदाभाव
अगर मै यहां बैठे कोई कल्पना करु तो जरूर वहां खड़े लोगों ने व्यंग्य किया होगा कि हो सकता है ये कबूतर सोने की चेन अपने पार्टनर के लिए ले जा रहा हो।